Last Updated:

Reliance Jio ने ₹339 का नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 1.5GB डेली डेटा और महीने भर की वैलिडिटी मिलती है. जानिए इसके फायदे, जेमीनी प्रो ऑफर और ₹349 प्लान से तुलना…

ख़बरें फटाफट

Zoom

₹349 से सस्ता और स्मार्ट! Jio ₹339 प्लान में क्या खास है

रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए ₹339 का नया प्लान पेश किया है, जो ₹349 प्लान से थोड़ा सस्ता ऑप्शन है. ये प्लान खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो हर महीने ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते, लेकिन जरूरी सुविधाएं चाहते हैं.

इस प्लान में यूजर्स को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है. इसके साथ ही रोज 100 SMS भी दिए जाते हैं. डेटा की बात करें तो इसमें 1.5GB प्रतिदिन डेटा मिलता है. डेली लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है, जो कि ज्यादातर प्रीपेड प्लान्स में आम है.

इस प्लान की सबसे खास बात इसकी वैलिडिटी है. आमतौर पर ज्यादातर प्लान 28 दिनों के होते हैं, लेकिन यह प्लान कैलेंडर मंथ वैलिडिटी के साथ आता है. यानी अगर आप 10 तारीख को रिचार्ज करते हैं, तो यह अगले महीने की 10 तारीख तक चलेगा. यह फीचर कई यूजर्स के लिए काफी सुविधाजनक हो सकता है.

मिलेंगे ये फायदे भी…
इसके अलावा, इस प्लान में कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी शामिल हैं. यूजर्स को JioTV और JioAICloud का एक्सेस मिलता है. साथ ही Google Gemini Pro का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है, जिसमें क्लाउड स्टोरेज और AI फीचर्स शामिल हैं.

हालांकि, यहां एक छोटी सी शर्त भी है. Gemini Pro का फायदा जारी रखने के लिए आपको ₹299 या उससे ऊपर के और कम से कम 1.5GB/दिन डेटा वाले प्लान पर एक्टिव रहना होगा. अगर आप इससे सस्ते प्लान पर स्विच करते हैं, तो यह सुविधा बंद हो सकती है.

अगर ₹349 प्लान से तुलना करें, तो वहां 2GB प्रतिदिन डेटा मिलता है, जबकि यहां 1.5GB है. इसलिए अगर आपका डेटा इस्तेमाल ज्यादा है, तो ₹349 प्लान बेहतर हो सकता है. ₹339 का ये प्लान उन यूजर्स के लिए सही है जिनका इस्तेमाल बेसिक है और जो हर महीने थोड़ी बचत करना चाहते हैं.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Write A Comment