साल 2026 का अंतिम सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण, बुध के अश्लेषा नक्षत्र में और कर्क राशि में लगेगा। इस ग्रहण के चलते राशिचक्र की 3 राशियों सिंह, धनु और कुंभ को सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी क्योंकि सूर्य ग्रहण के चलते इन राशियों के त्रिक भाव सक्रिय होंगे। ज्योतिष में 6, 8 और 12वें भाव को त्रिक भाव कहा जाता है और ये अशुभ फल कारक माने जाते हैं। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि सूर्य ग्रहण का इन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है और क्या सतर्कता इनको बरतनी होगी। 

सिंह राशि 

  • सिंह राशि वालों के 12वें भाव में सूर्य ग्रहण लगेगा यह भाव व्यय और हानि का कारक भाव माना जाता है।
  • सूर्य ग्रहण के प्रभाव से इस राशि के जातकों का बजट डदगमगा सकता है। अप्रत्याशित खर्च बढ़ सकते हैं इसलिए आर्थिक पक्ष को लेकर सतर्कता इन लोगों को बरतनी होगी।
  • जो लोग विदेशों से विदेशी कंपनियों में काम करते हैं या विदेशों से जुड़ा कारोबार करते हैं उन्हें हर कार्य पूरे फोकस के साथ करने की जरूरत होगी। अन्यथा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।  
  • पारिवारिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। आपको अपने गुस्से को काबू में रखना होगा वरना स्थिति बिगड़ सकती है। 
  • अनिद्रा, आंख या सिरदर्द से जुड़ी समस्या से जुझ सकते हैं। योग-ध्यान करने से लाभ होगा।
  • उपाय के तौर पर आपको सूर्य मंत्रों का जप करना चाहिए। 

धनु राशि

  • धनु राशि के जातकों के 8वें भाव में साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगेगा। यह भाव आयु व संकटों का कारक माना जाता है।
  • इस राशि के कुछ जातकों के बने-बनाए काम अचानक अटक सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई नया प्रयोग या बड़ा आर्थिक निवेश करने से बचें।
  • आर्थिक मामलों में भी आपको सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। लेन-देन करते समय किसी विश्वासपात्र को अपने पास रखें।
  • यात्राओं के दौरान अपने कीमती सामान का आपको ख्याल रखा होगा वरना चोरी हो सकती है।
  • गलत संगति में आकर इस राशि के कुछ लोग धन और समय की बर्बादी कर सकते हैं।
  • वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतें। तनाव से बचने के लिए प्राणायाम का सहारा आप ले सकते हैं। 
  • उपाय के तौर पर धनु राशि के जातकों को विष्णु मंत्रों का जप करना चाहिए। 

कुंभ राशि 

  • कुंभ राशि के जातकों के छठे भाव में यह सूर्य ग्रहण लगेगा। इस भाव को रोग और शत्रु का कारक भाव कहा जाता है।
  • ऑफिस में गुप्त शत्रु या प्रतिस्पर्धी आपके काम में बाधाएं डाल सकते हैं या आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, सतर्क रहें। सहकर्मियों के साथ बहसबाजी करने से इस दौरान बचें।
  • कारोबार से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में न करें वरना बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
  • माता के पक्ष के लोगों के साथ वार्तालाप करते समय शब्दों का चयन समझदारी से करें वरना मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। 
  • पेट, रक्त से जुड़ी समस्याएं इस राशि के जातकों को परेशान कर सकती हैं। व्यायाम करने से कई दिक्कतों से आप बच सकते हैं। 
  • उपाय के तौर पर आपको हनुमान चालीसा का पाठ या हनुमान जी के मंत्रों का जप करना चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

सूर्य पूजा सिर्फ सदियों पुरानी परंपरा नहीं, अर्घ्य देने से बढ़ती है साधक की कीर्ति और प्रतिष्ठा, ये है जल अर्पित करने का सही तरीका





Source link

Write A Comment