अगस्त के महीने के पहले हफ्ते में कर्क राशि में त्रिग्रही योग बनेगा। वर्तमान में कर्क राशि में सूर्य और गुरु ग्रह विराजमान हैं वहीं 5 अगस्त को बुध भी कर्क में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में सूर्य-गुरु-बुध की त्रिग्रही युति बनेगी। इस युति या योग के बनने से राशिचक्र की कुछ राशियों को बेहद शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग का बनना सुखद रह सकता है क्योंकि आपके चतुर्थ भाव में यह योग बनेगा जोकि सुख का भाव कहा जाता है। आपको सूर्य-बुध के प्रभाव से करियर के क्षेत्र में ऊंचाइयां छूने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में भी अच्छे बदलाव आपको देखने को मिल सकते हैं। निवेश किया था तो अच्छा रिटर्न मिलने के योग। कुछ लोग भूमि-भवन या वाहन खरीद सकते हैं।
कर्क राशि
त्रिग्रही योग का निर्माण आपकी ही राशि में होगा। इस योग के चलते आपके ज्ञान और आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिल सकती है। जो लोग लंबे समय से रोजगार की तलाश में लगे थे उन्हें मनचाही जगह पर नौकरी मिलने के आसार हैं। कहीं अटका हुआ धन भी आपको वापस मिल सकता है। अपना कारोबार शुरू करने का विचार बना रहे हैं तो किसी अनुभवी की सलाह लेकर आगे बढ़ सकते हैं।
तुला राशि
आपकी राशि से दसवें भाव यानि कर्म के भाव में त्रिग्रही योग बनेगा। आपको करियर के क्षेत्र में बेहद अनुकूल बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपके काम को सीनियर्स की सराहना मिलने के भी योग हैं, कुछ लोगों को पदोन्नति भी मिल सकती है। विदेशों में जाकर नौकरी करने का विचार बना रहे लोगों की मनोकामना पूरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति में भी मजबूती देखने को मिल सकती है। कुछ लोग उच्च पद पा सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों को जीवन में उन्नति करने के अवसर प्राप्त होंगे। आपके सप्तम भाव में बना त्रिग्रही योग आपको समाज में ख्याति दिला सकता है। इस राशि के जो लोग पब्लिक डीलिंग या फिर राजनीति के क्षेत्र में हैं उन्हें मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। धन से जुड़ी समस्याओं से भी आपको मुक्ति मिलने के आसार हैं। अगस्त के महीने में सोच-समझकर धन का निवेश करेंगे तो भविष्य में आपको लाभ मिल सकता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
शनि होने जा रहे हैं वक्री, इन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ, इन्हें रहना होगा सावधान