रियलमी (Realme) अपने ग्राहकों के लिए हर रेंज के फोन पेश करता है. ग्राहक बजट फोन से लेकर प्रीमियम फोन सभी तरह के फोन पर ऑफर दिया जा रहा है. इसी बीच अगर आप कोई नया फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काफी अच्छा मौका है. ऐसा इसलिए क्योंकि रियलमी नार्जो 50A (Realme Narzo 50A) पर डिस्काउंट दिया जा रहा है. इस फोन की शुरुआती कीमत 11,499 रुपये है. इसे अभी अमेज़न से खरीदने पर Citi और Yes बैंक के कार्ड पर 15,000 रुपये तक की छूट मिल रही है.
साथ ही स्मार्टफोन को 541 रुपये की EMI पर भी खरीदा जा सकता है. इतना ही नहीं ग्राहकों को इस पर 10,800 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है. आइए जानते है इस फोन के फुल स्पेसिफकेशंस…
Realme Narzo 50A में 6.5-इंच का HD+ (720×1,600 pixels) वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले मिलता है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 88.7 प्रतिशत है. स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित Realme UI 2.0 पर चलता है.
(ये भी पढ़ें- BSNL का धांसू प्लान! एक बार रिचार्ज करके 2 महीने मिलेगी फ्री कॉलिंग, पाएं 100GB डेटा)
इस फोन MediaTek Helio G85 चिपसेट पर काम करता है, जिसे ARM Mali-G52 GPU और 4GB रैम के साथ जोड़ा गया है. इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है.
Realme Narzo 50A में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर, f/2.4 अपर्चर के साथ ब्लैक एंड व्हाइट पोर्ट्रेट लेंस और f/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है.
कैमरा फीचर्स में सुपर नाइटस्केप, नाइट फिल्टर, ब्यूटी मोड, एचडीआर, पैनोरमिक व्यू, पोर्ट्रेट मोड, टाइमलैप्स, स्लो मोशन और एक्सपर्ट मोड शामिल हैं. फोन में f/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है.
मिलेगी 6000mAh बैटरी
पावर के लिए Realme Narzo 50A में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी मिलती है. कनेक्टिविटी ऑप्शन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11 एसी, जीपीएस, ब्लूटूथ 5 और डुअल-सिम स्लॉट शामिल हैं. फोन का वज़न 207 ग्राम है और इसका डायमेंशन 164.5×75.9×9.6mm है
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Amazon, Amazon Prime, Realme, Tech news