मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक कार्यक्रम के दौरान मंच से कहा कि मैं जो भी करता हूं, मुंह पर करता हूं, पीठ पीछे नहीं। जो गलत है, वो गलत है और जो सही है, वो सही। उन्होंने कहा कि 70 साल का हो गया हूं, यूं ही सठिया गया हूं… किसी को बुरा लगे तो लगे, अपने को क्या फर्क पड़ता है। उनकी इस बात पर कार्यक्रम में मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे। लेकिन राजनीति के जानकार अब इस बयान के अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं।
(रिपोर्ट- भरत पाटिल)
खबर अपडेट हो रही है…