Last Updated:
High Protein Indian Salad: रांची के पास गांवों में काला चना, मूंगफली, छेना, मखाना व सब्जियों से बना प्रोटीन सलाद लोकप्रिय है. यहां के बुजुर्ग दावा करते हैं इससे हड्डियां मजबूत रहती हैं. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में.
झारखंड की राजधानी रांची के आसपास के गांव में आप जाएंगे तो आप देखेंगे. वहां पर सुबह में लोग प्रोटीन सलाद खाते हैं, लेकिन उनका सलाद थोड़ा अलग होता है. वह काला चना लेते हैं वह भी काला चना उबला हुआ. उसमें उबला हुआ मूंगफली, घर का पनीर, मखाना पाउडर, फुलाया हुआ हरा मूंग यह सब डाल के बढ़िया प्रोटीन सलाद तैयार करते हैं.
यहां 80 साल के जो बुजुर्ग हैं. वह इसे खाते हैं और कहते हैं कि इसको खाकर 80 साल के ऊपर में भी हमारी हड्डी एकदम टनाटन है. 80 साल के बुजुर्ग वीरेंद्र बताते हैं कि हम लोग पिथोरिया में रहते हैं और यहां पर सुबह में उबला हुआ काला चना खाते हैं, लेकिन ऐसे ही नहीं खाते हैं, घर का दूध होता है उसका छेना फाड़ लेते हैं और घर का छेना को उसमें डालते हैं और थोड़ा मूंगफली डाल देते हैं.
इसके अलावा काला नमक और हरा फुला हुआ मूंग, थोड़ा सा नींबू निचोड देते हैं. अगर चाट मसाला थोड़ा सा है तो वह भी डाल देते हैं और मखाना पाउडर डालते हैं. मखाना को घर में बढ़िया से भूंज लेते हैं और फिर इसको मिक्सी में पीस देते हैं. इससे बढ़िया पाउडर तैयार हो जाता है, खाने में भी सहूलियत होती है और सलाद का स्वाद भी बढ़ा देता है. इसके अलावा इसमें टमाटर, प्याज व खीरा यह सारा चीज भी डालते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
उन्होंने बताया कि वह इन सभी चीजों को डालकर बढ़िया से मिला देते हैं. यह आपका पूरा का पूरा प्रोटीन सलाद बनकर तैयार हो जाता है. पर हम लोग के लिए परफेक्ट नाश्ता है. 80 साल की उम्र में 5 बार गिर चुका हूं, हड्डी में खरोच तक नहीं आई है. क्योंकि वह पिछले 10 सालों से यही नाश्ता कर रहे हैं और यही मेरा जान बचा कर रखा है.
अगर यह नहीं खा रहा होता तो अब तक हड्डी इतना साथ नहीं देता. यहां पर आसपास के लोग भी इस तरीके का नाश्ता करना पसंद करते हैं. क्योंकि, इसमें आयरन, प्रोटीन और जितने भी जरूरी पोषक तत्व होते हैं. वह प्रचुर मात्रा में होते हैं. ऐसे में कैल्शियम और जरूरी विटामिन की शरीर में किल्लत नहीं होती और खासतौर पर हड्डी को फौलादी बनाता है.