अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो वनप्लस नॉर्ड CE 6 सीरीज आपके लिए एक शानदार ऑप्शन बन सकती है. वनप्लस अपनी नॉर्ड CE 6 और नॉर्ड CE 6 Lite को भारत में 7 मई को लॉन्च करने जा रहा है. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन्स के कई फीचर्स कंफर्म कर दिए हैं, जिससे साफ है कि इस बार यूज़र्स को दमदार अपग्रेड देखने को मिलेगा.
सबसे पहले बात करें नॉर्ड CE 6 की, तो इसमें 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 3200Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आएगा. इसका मतलब है कि गेमिंग और स्क्रॉलिंग का एक्सपीरिएंस बेहद स्मूद और फास्ट होगा.
इस फोन को MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ IP66, IP68 और IP69 रेटिंग भी मिलेगी, जिससे यह पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा.
परफॉर्मेंस के मामले में ये फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 प्रोसेसर के साथ आएगा. इसके साथ एक खास टच रिफ्लेक्स चिप भी दी जाएगी, जो टच रिस्पॉन्स को और बेहतर बनाएगी.
कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ मिलेगा, जिससे फोटो और वीडियो स्टेबल और क्लियर आएंगे. साथ ही 32MP का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेगा.
पावर के लिए फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करेगी. यानी आप लंबे समय तक बिना चार्ज की चिंता किए फोन इस्तेमाल कर पाएंगे.
सस्ता हो सकता है CE6 Lite
अब बात करें नॉर्ड CE 6 Lite की, तो यह थोड़ा किफायती ऑप्शन होगा. इसमें 6.72 इंच का FHD+ डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा. यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 Apex प्रोसेसर के साथ आएगा, जो रोजमर्रा के काम और गेमिंग के लिए अच्छा माना जाता है.
पावर के लिए इसमें 7000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी और कंपनी के अनुसार यह 2 दिन तक चल सकती है.
कितनी हो सकती है कीमत?
दोनों फोन OxygenOS 16 पर चलेंगे, जो Android 16 पर आधारित होगा. कीमत की बात करें तो नॉर्ड CE 6 की कीमत ₹30,000 के अंदर और CE 6 Lite की कीमत ₹25,000 के आसपास हो सकती है. वनप्लस नॉर्ड CE 6 सीरीज उन यूज़र्स के लिए बेहतरीन साबित हो सकती है जो कम बजट में पावरफुल परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं.