Last Updated:
आगरा सिर्फ ताजमहल और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड के लिए भी मशहूर है. शहर के शास्त्रीपुरम स्थित गोल चौराहे के पास मिलने वाली स्पेशल चाउमीन का स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है, जहां वेज और अंडा चाउमीन के लिए दूर-दूर से ग्राहक पहुंचते हैं.
Agra Famous Chowmein: उत्तर प्रदेश का आगरा शहर अपने खास व्यंजनों और चटपटे स्ट्रीट फूड के लिए बेहद मशहूर है. यहां तरह-तरह के कई प्रकार के व्यंजन मिलते हैं. आज हम आपको आगरा की चाइनीज डिश स्पेशल चाउमीन के बारे में बताने जा रहे हैं.
आगरा के चर्चित गोल चौराहे के पास एक मशहूर चाउमीन की स्टॉल है. यहां पिछले कई सालों से यह चाउमीन की स्टॉल लगी हुई है. यहां के कारीगर मुकेश ने बताया कि उनके यहां दो तरह की स्पेशल चाउमीन मिलती है, जिसके लोग बेहद दीवाने हैं. उन्होंने बताया कि वेज चाउमीन और अंडा चाउमीन उनके यहां की सबसे ज्यादा मशहूर डिशेज़ हैं.
आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित चर्चित गोल चौराहे के पास यह मशहूर चाउमीन की स्टॉल पिछले करीब 10 सालों से लगी हुई है. यहां की चाउमीन का स्वाद दूर-दूर तक मशहूर है. यहां चाउमीन बनाने वाले कारीगर मुकेश ने बताया कि उनके यहां कई किलोमीटर दूर से ग्राहक चाउमीन खाने के लिए आते हैं. उन्होंने कहा कि उनके यहां सबसे अधिक मशहूर अंडा चाउमीन है. मुकेश ने बताया कि महज 90 रुपये में अमूल मक्खन के साथ दो अंडों की स्पेशल चाउमीन बनाई जाती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
उन्होंने बताया कि इसमें वह घर के मसाले और कुछ सीक्रेट मसालों का मिश्रण डालते हैं, जिससे इसका स्वाद काफी बढ़ जाता है. मुकेश ने कहा कि जैसा ग्राहक डिमांड करता है तीखी या कम तीखी चाउमीन उसी हिसाब से इसे तैयार किया जाता है. उन्होंने बताया कि शाम होते-होते यहां इतनी भीड़ हो जाती है कि एक पल की फुर्सत तक नहीं मिल पाती है. उन्होंने कहा कि वह पतले नूडल्स का इस्तेमाल करते हैं, जो लोगों को बेहद पसंद आते हैं.
आगरा के शास्त्रीपुरम चर्चित गोल चौराहे के पास स्थित इस मशहूर स्टॉल पर पिछले लगभग 10 सालों से जायके का सिलसिला जारी है. यहां के कारीगर मुकेश बताते हैं कि उनके यहां स्पेशल वेज चाउमीन मिलती है. उन्होंने कहा कि महज 50 रुपये प्लेट में भरपूर सब्जियों से युक्त चाउमीन लोगों को दी जाती है. उन्होंने बताया कि वेज चाउमीन में वह प्याज, पत्ता गोभी, गाजर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, टमाटर, अदरक और लहसुन का पेस्ट डालते हैं.
चाउमीन में भरपूर मात्रा में सभी सब्जियों को डाला जाता है, जिससे यह खाने में बेहद स्वादिष्ट बन सके. उन्होंने कहा कि वह एक घर की बनी लहसुन वाली हरे धनिये की चटनी रखते हैं, जिसे लोग चाउमीन के साथ खाना बेहद पसंद करते हैं. मुकेश ने बताया कि कम दाम और उच्च क्वालिटी की वजह से ग्राहक उनकी ओर खिंचा चला आता है. उन्होंने दावा किया कि आसपास के क्षेत्रों में उनके जैसी चाउमीन मिलना मुश्किल है.