रेडमी ने चीन में अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च कर दी है. रेडमी K100 प्रो और रेडमी K100 प्रो मैक्स को मंगलवार को पेश किया गया. दोनों फोन फिलहाल चीन में कंपनी की ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध हैं.

सीरीज की खास बात इसका बड़ा बैटरी पैक, 200MP कैमरा और हाई रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले है. रेडमी K100 Pro नए Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन भी है.

रेडमी K100 Pro और Pro Max की कीमत

रेडमी K100 Pro की शुरुआती कीमत CNY 3,999 (करीब ₹57,000) है. यह कीमत 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की है. इसके 16GB+256GB वेरिएंट की कीमत CNY 4,399 (करीब ₹62,000), 12GB+512GB मॉडल की कीमत CNY 4,599 (करीब ₹65,000) और 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत CNY 4,999 (करीब ₹71,000) है.

वहीं रेडमी K100 Pro Max की शुरुआती कीमत CNY 4,499 (करीब ₹64,000) है. इसके टॉप मॉडल में 16GB RAM और 1TB स्टोरेज मिलता है, जिसकी कीमत CNY 5,999 यानी करीब ₹85,000 है. दोनों फोन ब्लैक, रेड और ब्लू समेत चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं.

डिस्प्ले और प्रोसेसर

रेडमी K100 Pro में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जबकि प्रो मैक्स में 6.9 इंच की स्क्रीन दी गई है. दोनों फोन में 185Hz तक रिफ्रेश रेट, 4,800Hz टच सैंपलिंग रेट, HDR10+, Dolby Vision और 4,500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस जैसे फीचर्स हैं.

K100 प्रो में नया 3nm Snapdragon 8 Elite Gen 5 V प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Pro Max में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलता है. दोनों फोन में 16GB तक LPDDR5x Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज दिया गया है. ये फोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर चलते हैं.

200MP कैमरा और बड़ी बैटरी

फोटोग्राफी के लिए दोनों मॉडल में 200MP का मेन कैमरा OIS के साथ मिलता है. K100 Pro में 50MP टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा है. प्रो मैक्स में 50MP टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है. Pro Max 8K वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकता है.

बैटरी की बात करें तो K100 Pro में 8,580mAh और Pro Max में 9,070mAh की बैटरी है. दोनों फोन 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करते हैं. इसके अलावा रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है.

रेडमी K100 Pro सीरीज में कंपनी ने बड़ी बैटरी, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 200MP कैमरा के साथ फ्लैगशिप हार्डवेयर देने की कोशिश की है. फिलहाल दोनों फोन की बिक्री चीन में शुरू हुई है और भारत में इनके लॉन्च को लेकर कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है.



Source link

Write A Comment