X

भाप से पकेगा, खाने में हल्का, शरीर के लिए हेल्दी, इस डिश में 4 तरह की दाल

 

arw img

Usina Recipe: मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में आज भी पारंपरिक व्यंजनों का खास महत्व बना हुआ है, जिनमें बघेलखंड का मशहूर ‘उसिना’ प्रमुख है. चार तरह की दाल मूंग, उड़द, मसूर और चना से बनने वाला यह व्यंजन स्वाद के साथ पौष्टिकता से भरपूर होता है. बिना तेल के भाप में पकने के कारण यह हल्का और हेल्दी माना जाता है. स्थानीय रसोइया प्रियंका सिंह के अनुसार, दालों को भिगोकर पीसने के बाद उसमें देसी मसाले मिलाए जाते हैं, जिससे इसका स्वाद और बढ़ जाता है. ग्रामीण इलाकों में इसे पारंपरिक चूल्हे पर भाप में पकाया जाता है. उसिना को चटनी के साथ परोसा जाता है और अब इससे कढ़ी व सब्जी भी बनाई जा रही है. धीरे-धीरे यह व्यंजन अन्य क्षेत्रों में भी लोकप्रिय हो रहा है. पूरी रेसिपी के लिए देखिए वीडियो…



Source link

Write A Comment