Last Updated:
Healthy Snacks In Summer: आज के दौर में जंक फूड ज्यादातर घरों में समस्या बनता जा रहा है और यह शरीर के लिए भी अच्छा नहीं रहता. जंक फूड की जगह घर पर आसानी से बनाए जा सकने वाले ये सेहतमंद स्नैक्स शरीर को ऊर्जा प्रदान करेंगे और वजन घटाने में मदद करेंगे. पोषक तत्वों से भरपूर ये स्नैक्स आपके दैनिक आहार का अभिन्न अंग हैं.
Healthy Snacks In Summer: कभी कभी सुबह या शाम के समय खाना खाने के बाद भी अचानक से भूख लग आती है और कुछ लाइट खाने का मन करता है. अगर कुछ हैवी खा लेंगे तो फिर भोजन करने का मन नहीं करता. ऐसे में कुछ ऐसे हेल्दी स्नैक्स हैं, जिनको आप आसानी से मिनटों में बना सकते हैं और इसके लिए आपको ज्यादा तामझाम करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. ये हेल्दी स्नैक्स बच्चे हों या बड़े सभी को पसंद आएंगे. जंक फूड खाने के बजाय पौष्टिक स्नैक्स खाना ना सिर्फ शरीर को ऊर्जा देता है बल्कि वजन घटाने में भी मदद करता है. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और प्रदूषित मौसम में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं पांच तरह के सेहतमंद स्नैक्स के बारे में जिन्हें घर पर आसानी से बनाया जा सकता है.
खीरा एक ठंडक देने वाला स्वादिष्ट फल है, खासकर गर्मियों में. यह स्नैक, जिसे सिर्फ तीन सामग्रियों से बनाया जा सकता है, बहुत ही लजीज होता है. इसके लिए आप खीरे को गोल स्लाइस में काटें और ऊपर से ग्रीक दही, लहसुन, नींबू का रस और थोड़ी स्वाद अनुसार सॉस डाल दें. खीरे का कुरकुरापन और सॉस का मलाईदार स्वाद एक साथ खाने पर लाजवाब लगता है. अगर आप कम छिलके वाले खीरे का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उन्हें छीलने की जरूरत भी नहीं है. इससे ना सिर्फ फाइबर की मात्रा बढ़ती है, बल्कि तैयारी का समय भी बचता है.
लेमन ड्रॉप एनर्जी बॉल्स: जब आपको मीठा खाने की इच्छा हो, तो ये बाजार में मिलने वाली चॉकलेट्स का एक बेहतर विकल्प है. इसे बनाने के लिए आप 1 कप काजू और खजूर, 1/4 कप + एक्स्ट्रा सूखे नारियल का बुरादा, एक नींबू और उसका छिलका, 1/2 छोटा चम्मच वेनिला अर्क और सेंधा नमक की जरूत पड़ेगी. इसके लिए आप काजू को दरदरा पीस लें और फिर सभी चीजों को मिला दें. फिर इसके बॉल्स बना लें और उपर से नारियल के बुरादे में लपेट दें. फिर फ्रिज में रखकर ठंडे कर लें, इसके बाद खाएं स्वादिष्ट लेमन ड्रॉप एनर्जी बॉल्स.
Add News18 as
Preferred Source on Google
पनीर से भरी छोटी मिर्चें: रंग-बिरंगी छोटी मिर्चें ना सिर्फ देखने में खूबसूरत होती हैं, बल्कि खाने में भी बेहद स्वादिष्ट होती हैं. छोटी मिर्चों को बीच से काटकर उनके बीज निकाल दें. फिर उनमें पनीर, पार्मेज़ान चीज और थोड़ा सा नींबू का रस भर दें. मिर्चों की मिठास और पनीर की खटास मिलकर एक लाजवाब स्वाद देती हैं. यह सिर्फ एक हल्का नाश्ता ही नहीं, बल्कि घर आने वाले मेहमानों को परोसने के लिए एक बेहतरीन ऐपेटाइजर भी है.
पनीर का स्नैक जार: चाहे आप ऑफिस में हों या यात्रा पर, यह स्नैक जार बहुत सुविधाजनक है. एक कांच का जार लें और उसमें टमाटर, खीरे व पनीर के टुकड़े और शिमला मिर्च के टुकड़े को अच्छे से लगा दें. स्वाद और पोषण के लिए भुने हुए चने डालें, फिर आप काली मिर्च या चाट मसाला भी डालें. इसे ढककर फ्रिज में रखें. इसमें प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है. यह लंच, डिनर या वर्कआउट के बाद भूख लगने पर एक बढ़िया विकल्प है.
संतरा-आम हाई-प्रोटीन स्मूदी: अगर आप कोई ताजा पेय पीना चाहते हैं, तो इस स्मूदी से बेहतर कुछ नहीं हो सकता. ताजे संतरे का रस और आम के टुकड़ों को एक साथ पीस लें. इसमें ग्रीक स्टाइल दही और प्रोटीन पाउडर मिलाकर इसे और भी पौष्टिक बनाएं. इसमें बिना स्वाद वाला प्रोटीन पाउडर इस्तेमाल किया गया है, जिससे फल का प्राकृतिक स्वाद बरकरार रहता है. यह एक संपूर्ण नाश्ते का काम करता है.