Last Updated:

अगर आप मिठाई के शौकीन हैं और कुछ अलग स्वाद की तलाश में हैं, तो आजमगढ़ की यह दुकान आपके लिए खास जगह हो सकती है. यहां मिलने वाला गुलाब जामुन सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि अपने विशाल आकार की वजह से भी लोगों को आकर्षित करता है. 45 साल पुरानी यह दुकान अब शहर की पहचान बन चुकी है, जहां लोग दूर-दूर से सिर्फ इस मिठाई का स्वाद लेने आते हैं.

आजमगढ़. अगर आपको मीठा खाना पसंद है और आजमगढ़ शहर में कुछ नया और यूनिक मिठाई के स्वाद का आनंद उठाना चाहते हैं, तो आज हम आपके शहर की एक ऐसी दुकान के बारे में बताएंगे जहां पर मिलने वाले गुलाब जामुन के आगे फाइव स्टार होटल की मिठाइयां भी फीकी पड़ जाएंगे.

इस दुकान पर मिलने वाला गुलाब जामुन अपने आप में बेहद यूनिक है, जहां एक तरफ इसका स्वाद अपने आप में बेहद खास है. वही इसका साइज भी आम गुलाब जामुन की तुलना में बिल्कुल अलग है.

आजमगढ़ जिले के कलेक्ट्रेट क्षेत्र में स्थित तकरीबन 45 साल पुरानी चाय और समोसे की दुकान जो अपने यहां मिलने वाले गुलाब जामुन के लिए बेहद लोकप्रिय है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

यह दुकान जितनी सामान्य दिखती है वही यहां पर मिलने वाला गुलाब जामुन उतना ही विशेष और विशाल है. यह खाने में जितना स्वादिष्ट है वही देखने में भी उतना ही बड़ा है.

दुकानदार लचई प्रसाद बताते हैं कि उन्हें यह दुकान चलाते हुए तकरीबन 45 साल गुजर चुके हैं शुरुआत में उन्होंने इस दुकान पर चाय और समोसा बनाना शुरू किया था बाद में उन्होंने अपनी खास रेसिपी से यहां पर गुलाब जामुन बनाना भी शुरू किया.

आमतौर पर बड़े-बड़े रेस्टोरेंट और होटल में जहां गुलाब जामुन का आकार छोटा होता है. वहीं इस दुकान पर मिलने वाला गुलाब जामुन क्रिकेट बॉल के जितना बड़ा होता है. वही आकर के साथ-साथ इसका स्वाद भी अपने आप में बेहद यूनिक है .लाचारी प्रसाद बताते हैं कि इस गुलाब जामुन को बनाने के लिए वह अपने हाथ से बने हुए कोई का इस्तेमाल करते हैं, दुकान पर ही वह खोवा और छेना तैयार करते हैं और अपने अनोखी रेसिपी से इस स्वादिष्ट गुलाब जामुन को तैयार करते हैं.

अपने इसी यूनिक आकार और स्वाद के कारण यह छोटी सी दुकान और यहां पर मिलने वाला गुलाब जामुन शहर में बेहद लोकप्रिय है. दूर दराज के क्षेत्र से दफ्तर आदि का कार्य करने वाले लोग यहां पर आकर यहां मिलने वाले स्वादिष्ट गुलाब जामुन का लुफ्त उठाते हैं.

दुकानदार बताते हैं कि वह हर दिन 100 से 150 गुलाब जामुन बनाते हैं जो की पूरी तरह से बिक जाता है. आकार में बड़ा होने के कारण ज्यादातर लोग एक गुलाब जामुन ही खा पाते है.



Source link

Write A Comment