X

ना एसी, ना कूलर! सौंफ का शर्बत देगा ठंडक, दूर करेगा लू का खतरा

 

arw img

Saunf Sharbat Recipe: भीषण गर्मी और हीटवेव के दौरान शरीर को ठंडा रखना बेहद जरूरी होता है, और इसके लिए सौंफ का शर्बत एक बेहतरीन घरेलू उपाय माना जाता है. सौंफ में प्राकृतिक कूलिंग गुण होते हैं, जो शरीर की गर्मी को कम करने और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. सौंफ का शर्बत बनाना भी बहुत आसान है—इसे रातभर पानी में भिगोकर सुबह छान लें और इसमें मिश्री या शहद मिलाकर सेवन करें. यह न केवल शरीर को ठंडक देता है, बल्कि लू से बचाव में भी कारगर साबित होता है. नियमित सेवन से डिहाइड्रेशन की समस्या कम होती है और शरीर तरोताजा बना रहता है. आयुर्वेद में भी सौंफ को गर्मियों के लिए लाभकारी माना गया है. ऐसे में सौंफ का शर्बत गर्मी से राहत पाने का एक सरल, सस्ता और प्रभावी तरीका है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment