Last Updated:

Idli Without Idli Maker: बिना इडली मेकर के भी इडली बनायी जा सकती हैं. ये आइडिया और रेसिपी खासकर उनके लिए बेस्ट है जो घर से दूर अकेले रहते हैं और कुकिंग का बहुत सामान नहीं है साथ ही हैसल फ्री रेसिपीज चाहते हैं. इसमें पैन पर ही इडली बनायी जा सकती हैं.

Zoom

Idli On Tawa (AI Image)

Idli On Pan: घर से दूर हॉस्टल या पीजी में रहने वाले स्टूडेंट्स या ऐसे बैचलर्स जो जॉब या किसी और कारण से घर से दूर रहते हैं उनके लिए कुकिंग एक बड़ा टास्क होती है. कई बार मेस में अच्छा खाना नहीं मिलता और बार-बार बाहर खाने का भी दिल नहीं करता. ऐसे में कुछ आइटम्स वो अक्सर बनाते हैं जो आसानी से बन जाते हैं और जिनके लिए ना ज्यादा सामान चाहिए होता है और ना ही इसमें ज्यादा समय लगता है. ऐसा ही एक आइटम है पैन इडली विद वेजीस. इसके लिए आपको इडली बनाने वाला सांचा नहीं चाहिए होगा. आप कम झंझट में टेस्टी इडली बना लेंगे.

पहले फुला दें रवा
इस तरीके से इडली बनाने की सोच रहे हैं तो रवा बेस्ट रहता है. दाल-चावल की इडली में वो मजा नहीं आएगा. इसके लिए 15 या 20 मिनट पहले रवे को दही डालकर फुला दें. जब तक रवा फूले, महीन सब्जियां काट लें. जो भी आपकी फेवरेट हों, वैसे इस रेसिपी में शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर, कॉर्न, पत्ता गोभी यानी चाइनीज खाने में पड़ने वाली सब्जियां पसंद की जाती हैं. सारी सब्जियां काटकर एक तरफ रख लें. अब एक पैन को गैस पर रखें, जिसे कवर किया जा सके.

पहले पकाएं सब्जी, फिर उसी पर इडली
पैन में जरा सा तेल डालें और अपने फेवरेट मसाले जैसे हल्दी, धनिया, मिर्च डालें और जो सब्जी सबसे देर में पकने वाली हो, उसे पहले डालें. इसके बाद बाकी सब्जियों को डालकर सॉटे कर लें. इस स्टेज पर सांभर मसाला डालें और नमक डालकर हल्का सा सॉटे करें. इसी बीच फुलाए रवे को इडली की कंसिसटेंसी में बदलें और पानी वा जरा सा नमक डालकर फेंट लें. जब रवा एकदम तैयार हो जाए तो ईनो या सोडा लें.

अब पैन पर पड़ी सब्जियों में थोड़ा सा पानी डालें और कवर कर दें. याद रहे बहुत पानी ना डालें पर इतना की सब्जी डूब जाएं और तीन-चार इडली का बैटर उनके ऊपर आए, पैन न छुए पर इतना भी पानी ना हो की इडली का बैटर तैरने लगे. अब जितनी इडली बनानी है, अलग कटोरी में उतना बैटर लें, ईनो डालें और इन सब्जियों के ऊपर तीन या चार बड़े चम्मच बैटर इडली के शेप में डाल दें.

कवर करके पका लें
अब नीचे सब्जियां और ऊपर रवे की इडली का बैटर डालकर कवर कर दें. इसे मध्यम आंच पर 5 मिनट और धीमी आंच पर 5 मिनट पकाएं और कवर करके ही रखें. करीब 10-12 मिनट में आपकी इडली विद वेजीस रेडी हो जाएंगी. उतारने से पहले सींक डालकर देख लें कि इडली कच्ची तो नहीं हैं. ऐसा लगे और पानी सूख गया हो तो जरा सा पानी बढ़ाकर थोड़ी देर इडली और पका लें. बस तैयार है आपका गरम-गमर नाश्ता. बिना इडली मेकर के इडली और सब्जियों का पोषण भी.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Write A Comment