Last Updated:

Rose Lassi Recipe: गुलाब लस्सी गर्मी में एक बेहतरीन और रिफ्रेशिंग ड्रिंक है जो स्वाद और सेहत दोनों का ध्यान रखती है. इसे घर पर बनाना आसान है और इसका फ्लेवर इतना खास होता है कि एक बार पीने के बाद आप बार-बार इसे बनाना चाहेंगे.

ख़बरें फटाफट

Zoom

गुलाब लस्सी रेसिपी

Rose Lassi Recipe: उत्तर भारत की तेज गर्मी में ठंडक देने वाली चीजों की डिमांड अपने आप बढ़ जाती है. ऐसे में लस्सी एक ऐसी ड्रिंक है जो लगभग हर घर में बनती है और लोगों की पहली पसंद भी रहती है, लेकिन सच कहें तो रोज-रोज एक ही तरह की सादी लस्सी पीकर बोरियत होना भी तय है. अब अगर इसी लस्सी में थोड़ा ट्विस्ट आ जाए, स्वाद भी अलग हो और सेहत का फायदा भी मिले, तो मजा दोगुना हो जाता है. यहीं पर एंट्री होती है गुलाब लस्सी की. गुलाब सिर्फ खुशबू के लिए ही फेमस नहीं है, बल्कि इसकी ठंडी तासीर गर्मी से राहत देने में काफी मदद करती है. जब इसे दही के साथ मिलाया जाता है, तो एक ऐसी ड्रिंक तैयार होती है जो शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ मूड भी फ्रेश कर देती है.

खास बात ये है कि इसे बनाना भी बेहद आसान है और इसमें ज्यादा मेहनत नहीं लगती, अगर आप घर पर कुछ नया और रिफ्रेशिंग ट्राई करना चाहते हैं, तो गुलाब लस्सी आपके लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है.

शाही गुलाब लस्सी बनाने के लिए जरूरी चीजें
-ताजा गाढ़ा दही-2 कप
-गुलाब का शरबत या रूहअफजा-3 से 4 बड़े चम्मच
-ठंडी दूध की मलाई-1 बड़ा चम्मच
-इलायची पाउडर-1/4 चम्मच
-गुलाब की पंखुड़ियां (सूखी या ताजी)
-बारीक कटे पिस्ते-1 चम्मच
-ठंडा पानी या दूध-आधा कप
-बर्फ के टुकड़े

बनाने का आसान तरीका
सबसे पहले एक ब्लेंडर जार लें और उसमें ताजा दही डालें. अब इसमें गुलाब का शरबत, इलायची पाउडर और ठंडा पानी या दूध डाल दें. इसके बाद कुछ बर्फ के टुकड़े डालें और इसे 1-2 मिनट तक अच्छे से ब्लेंड करें. जब तक ऊपर हल्का झाग न आ जाए, तब तक ब्लेंड करते रहें. ध्यान रखें कि गुलाब के शरबत में पहले से मिठास होती है, इसलिए अलग से चीनी डालने से पहले स्वाद जरूर चख लें. अब तैयार लस्सी को लंबे गिलास में निकालें. ऊपर से एक चम्मच मलाई डालें और कटे हुए पिस्ते और गुलाब की पंखुड़ियों से सजाएं. इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

क्यों खास है गुलाब लस्सी?
गुलाब लस्सी सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद है. दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया पाचन को बेहतर बनाते हैं, वहीं गुलाब शरीर को ठंडक देने में मदद करता है. गर्मी के दिनों में अक्सर लू लगने या एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है, ऐसे में यह ड्रिंक शरीर को बैलेंस करने का काम करती है. इसके अलावा इसका फ्लेवर इतना रिच होता है कि इसे पीने के बाद आपको बाहर की महंगी ड्रिंक्स की याद नहीं आएगी.

घर पर बनाने के फायदे
घर पर गुलाब लस्सी बनाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप इसमें अपनी पसंद के हिसाब से मिठास और गाढ़ापन एडजस्ट कर सकते हैं. साथ ही यह पूरी तरह फ्रेश होती है और इसमें किसी तरह का प्रिजर्वेटिव नहीं होता, अगर आप हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करना चाहते हैं, तो बाहर की कोल्ड ड्रिंक्स छोड़कर ऐसी नेचुरल ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल करना एक स्मार्ट चॉइस हो सकती है.

About the Author

Mohit Mohit

मीडिया इंडस्ट्री में 8+ साल का अनुभव, ABP, NDTV, दैनिक जागरण और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़कर काम किया। लाइफस्टाइल, धर्म और संस्कृति की कहानियों को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत करने का खास हुनर।…और पढ़ें



Source link

Write A Comment