गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में कच्चे आम की खुशबू फैलने लगती है. इसी मौसम में घरों में तरह-तरह के अचार भी डाले जाते हैं. किसी को खट्टा आम का अचार पसंद होता है, तो किसी को मसालेदार. लेकिन अगर आप कुछ अलग स्वाद चाहते हैं, तो मीठा वाला आम का अचार जरूर बनाना चाहिए. इसमें कच्चे आम की हल्की खटास, चीनी या गुड़ की मिठास और मसालों की खुशबू मिलकर ऐसा स्वाद देती है, जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक पसंद करते हैं. यह खाने में टेस्टी होने के साथ लंबे समय तक रखा भी जा सकता है.

मीठा आम का अचार खासतौर पर पराठे, पूरी, दाल-चावल या स्नैक्स के साथ बहुत अच्छा लगता है. कई घरों में इसे खास रेसिपी की तरह बनाया जाता है. अच्छी बात यह है कि इसे घर पर बनाना मुश्किल नहीं है. बस आम सही चुनना, सफाई रखना और सही मात्रा में मसाले डालना जरूरी होता है. अगर एक बार सही तरीके से बन गया, तो बार-बार बनाने का मन करेगा.

कौन से आम चुनें
मीठा अचार बनाने के लिए कच्चे और सख्त आम सबसे अच्छे रहते हैं. बहुत ज्यादा पके आम न लें, वरना अचार जल्दी खराब हो सकता है. आम में हल्की खटास होनी चाहिए, ताकि मिठास के साथ स्वाद संतुलित रहे. आम को धोकर अच्छी तरह सुखा लें, क्योंकि नमी रहने पर अचार जल्दी खराब हो सकता है.

जरूरी सामग्री
लगभग 1 किलो कच्चे आम, 500 से 700 ग्राम चीनी या स्वाद अनुसार गुड़, 2 चम्मच सौंफ, 1 चम्मच मेथी दाना, आधा चम्मच कलौंजी, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच हल्दी, स्वाद अनुसार नमक और 3 से 4 चम्मच सरसों का तेल लें. आप चाहें तो थोड़ा जीरा भी डाल सकते हैं.

बनाने की तैयारी
आम को छोटे टुकड़ों में काट लें और गुठली अलग कर दें. अब इन टुकड़ों में नमक और हल्दी मिलाकर 4 से 5 घंटे के लिए रख दें. इससे आम का अतिरिक्त पानी निकल जाएगा और अचार ज्यादा समय तक टिकेगा. बाद में इसे सूखे कपड़े पर फैलाकर हल्का सुखा लें.

मसाला कैसे तैयार करें
एक पैन में सौंफ, मेथी और जीरा हल्का भून लें. ठंडा होने पर इन्हें दरदरा पीस लें. अब कड़ाही में सरसों का तेल गरम करें और ठंडा होने दें. इसमें आम के टुकड़े डालें और हल्का चलाएं. फिर तैयार मसाला, लाल मिर्च और कलौंजी डाल दें.

मिठास डालने का सही तरीका
अब इसमें चीनी या कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालें. धीमी आंच पर पकाएं. कुछ देर में चीनी पिघलकर चाशनी जैसी बन जाएगी. आम के टुकड़े इसमें अच्छे से पक जाएंगे. ध्यान रखें ज्यादा देर न पकाएं, वरना आम बहुत नरम हो सकते हैं. जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा दिखने लगे, गैस बंद कर दें.



Source link

Write A Comment