होमफोटोलाइफ़फूड

20 रुपये में स्वाद की बारिश! मुगलसराय का छोटा जूस ठेला क्यों हो रहा वायरल?

Last Updated:

गर्मी के मौसम में अगर कम कीमत में स्वाद और राहत दोनों चाहिए, तो चंदौली के मुगलसराय स्थित शिवानी रस्तोगी जूस कार्नर जरूर जाना चाहिए. यहां सिर्फ 20 रुपये में कई तरह के ताजगी भरे जूस मिलते हैं, जो लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं.

चंदौली. जिले के मुगलसराय स्थित चकिया तिराहे के पास एक छोटा सा जूस ठेला इन दिनों लोगों के बीच खासा लोकप्रिय बना हुआ है. शिवानी रस्तोगी जूस कार्नर नाम से चलने वाला यह ठेला न केवल स्थानीय लोगों की प्यास बुझा रहा है, बल्कि अपनी सस्ती कीमत और स्वाद के कारण पूरे जिले में पहचान बना चुका है.

इस जूस ठेले को चलाने वाले राकेश रस्तोगी ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि यह काम उनके परिवार की परंपरा का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि पहले उनके पिताजी इसी स्थान पर लोगों को जूस पिलाते थे और अब उनकी विरासत को आगे बढ़ाते हुए वह खुद यह जिम्मेदारी निभा रहे हैं. राकेश ने कहा कि ग्राहकों का भरोसा और प्यार ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है.

यहां मिलने वाले कई प्रकार के जूस की बात करें, तो ठेले पर सिताफल का जूस, आम का पन्ना, सत्तू का रस, नींबू शरबत, नींबू सोडा और रूह अफजा जैसे कई विकल्प उपलब्ध हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

खास बात यह है कि हर जूस की कीमत मात्र 20 रुपये रखी गई है, जो इसे हर वर्ग के लोगों के लिए सुलभ बनाता है. गर्मी का मौसम बढ़ने के साथ ही इस ठेले पर ग्राहकों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है.

राकेश ने बताया कि इस समय सबसे ज्यादा मांग सिरफल के जूस और आम के पन्ना की रहती है, क्योंकि ये दोनों पेय शरीर को ठंडक देने में बेहद कारगर हैं.

हालांकि, अन्य जूसों की भी अच्छी-खासी मांग बनी रहती है और ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार पेय का आनंद लेते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि कम कीमत में इतनी अच्छी गुणवत्ता और स्वाद कहीं और मिलना मुश्किल है.

यही वजह है कि आसपास के लोग ही नहीं, बल्कि दूर-दराज से आने वाले यात्री भी यहां रुककर जूस पीना पसंद करते हैं. छोटे से ठेले से शुरू हुआ यह सफर आज एक मिसाल बन चुका है कि मेहनत, गुणवत्ता और ग्राहक सेवा के दम पर कोई भी काम बड़ा बन सकता है. शिवानी रस्तोगी जूस कार्नर न केवल लोगों को राहत दे रहा है, बल्कि पारिवारिक परंपरा और मेहनत की एक प्रेरणादायक कहानी भी पेश कर रहा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment