होमफोटोलाइफ़फूड

हाईवे पर छुपा है स्वाद का खजाना! अजमेर से किशनगढ़ तक मिलती है ऐसी देसी थाली

Last Updated:

Dal Baati Churma Rajasthan: अजमेर से किशनगढ़ रोड पर स्थित फूड स्पॉट्स अपने लाजवाब राजस्थानी स्वाद के लिए खास पहचान रखते हैं. यहां मिलने वाली दाल-बाटी-चूरमा और देसी थाली खाने के शौकीनों को आकर्षित करती है. हाईवे पर स्थित ये ढाबे और रेस्टोरेंट न केवल स्वादिष्ट भोजन परोसते हैं, बल्कि पारंपरिक राजस्थानी संस्कृति का अनुभव भी कराते हैं. यात्रियों के लिए यह मार्ग एक बेहतरीन फूड डेस्टिनेशन बन चुका है, जहां ताजे और देसी अंदाज में तैयार किए गए व्यंजन मिलते हैं. स्थानीय मसालों और घी से बने व्यंजन खाने का आनंद दोगुना कर देते हैं.

सबसे पहले बात करते हैं जोधपुर बाड़मेर रेस्टोरेंट की. यह रेस्टोरेंट खासतौर पर ट्रक चालकों और यात्रियों के बीच बेहद लोकप्रिय है. यहां आपको जोधपुर-बाड़मेर का असली देसी स्वाद मिलता है, जो खाने को एक अलग ही अनुभव बना देता है. किफायती दाम और भरपूर मात्रा में परोसा जाने वाला भोजन इस रेस्टोरेंट की खास पहचान है.

अंत में श्री श्याम किचन रेस्टोरेंट भी एक बेहतरीन विकल्प के रूप में सामने आता है. यह रेस्टोरेंट अपने सादे लेकिन साफ-सुथरे माहौल और घर जैसा स्वाद देने वाले खाने के लिए जाना जाता है. यहां आपको रोजमर्रा के ताजे और स्वादिष्ट व्यंजन मिलते हैं, जो लंबे सफर के दौरान एक सुकून भरा अनुभव देते हैं.

इस रेस्टोरेंट की सबसे बड़ी खासियत सिर्फ स्वादिष्ट भोजन ही नहीं, बल्कि यहां का पारंपरिक माहौल और मनोरंजन भी है. परिवार के साथ आने वाले लोगों के लिए यहां कई तरह की एक्टिविटी की व्यवस्था की गई है, जिससे बच्चे और बड़े दोनों ही खूब एंजॉय करते हैं. खास तौर पर कालबेलिया नृत्य जैसी लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियां यहां का मुख्य आकर्षण हैं, जो पर्यटकों और स्थानीय लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

साफ-सफाई, अच्छा माहौल और किफायती दाम इन सभी जगहों को और खास बनाते हैं. यही वजह है कि स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दूर से आने वाले यात्री भी यहां रुकना पसंद करते हैं. अजमेर–किशनगढ़ रोड के ये सभी रेस्टोरेंट सफर में स्वाद, आराम और खुशी का बेहतरीन संगम पेश करते हैं, जो यात्रा को सच में यादगार बना देते हैं.

दूसरे नंबर पर आता है स्वाद री दाणी. यह जगह खासतौर पर पारंपरिक राजस्थानी व्यंजनों के लिए जानी जाती है और यहां का देसी स्वाद हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है. यहां पर परोसी जाने वाली दाल-बाटी-चूरमा, घी से लबालब बाजरे की रोटी और केर-सांगरी की सब्जी लोगों को बेहद पसंद आती है, जो राजस्थान की असली खानपान संस्कृति को दर्शाती है.

अगर आप अजमेर–किशनगढ़ रोड से गुजर रहे हैं और रास्ते में स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेना चाहते हैं, तो आपके लिए कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं. यह रोड न सिर्फ सफर को आसान बनाता है, बल्कि खाने-पीने के शौकीनों के लिए भी खास ठिकानों से भरा हुआ है. यहां ऐसे कई रेस्टोरेंट और ढाबे हैं, जहां आप रुककर लाजवाब व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं.

अब बात करते है राजस्थानी ढाबे की यह ढाबा, अपने सादगी भरे माहौल और स्वादिष्ट खाने के लिए प्रसिद्ध है. कम बजट में यहां आप भरपेट और स्वादिष्ट राजस्थानी भोजन का आनंद ले सकते हैं, जो हर यात्री को संतुष्ट कर देता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment