Last Updated:

यदि आप भी समोसे को सिर्फ इसलिए नहीं खाते हैं क्योंकि ये मैदे से बने होते हैं, तो ये लेख आपके लिए है. यहां हम आपको समोसे की एक ऐसी रेसिपी बता रहे हैं, जिससे आप बिना मैदा समोसा बना सकते हैं. खास बात ये है कि इस समोसे को खाने आपको फायदे भी मिलेंगे. चलिए जानते हैं बिना मैदा समोसे कैसे बनाए जाते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बारिश का मौसम आते ही शाम की चाय के साथ कुछ गरमागरम और कुरकुरा खाने का मन करने लगता है. ऐसे में समोसा ज्यादातर लोगों की पहली पसंद होता है. लेकिन मैदा और ज्यादा तेल में डीप फ्राई होने के कारण इसे अक्सर खाने से बचते हैं. ऐसे में रागी से बना समोसा ट्राई कर सकते हैं.

रागी को फिंगर मिलेट भी कहा जाता है और इसमें फाइबर, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. रागी के आटे से तैयार समोसा स्वाद में भी अच्छा लगता है और यह आपको लंबे समय तक पेट भरा महसूस कराने में मदद कर सकता है. हालांकि इसे भी तेल में तला जाता है, इसलिए इसे संतुलित मात्रा में खाना बेहतर है। आइए जानते हैं घर पर रागी समोसा बनाने का आसान तरीका.

रागी समोसे के लिए तैयार करें स्टफिंग
सबसे पहले समोसे के अंदर भरने वाली स्टफिंग तैयार करें. इसके लिए एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें. जीरा चटकने लगे तो बारीक कटी हरी मिर्च और प्याज डालकर हल्का भून लें. अब इसमें हल्दी और स्वादानुसार नमक डालें. इसके बाद उबले हुए आलू को मैश करके डालें और साथ में हरी मटर भी मिला दें. सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर कुछ मिनट तक पकाएं. स्वाद बढ़ाने के लिए आखिर में थोड़ा इमली का अर्क डाल सकते है. इससे स्टफिंग में हल्का खट्टा स्वाद आएगा. तैयार मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें.

ऐसे तैयार करें रागी का आटा
एक बड़े बर्तन में रागी का आटा लें. इसमें थोड़ा गेहूं का आटा, जीरा, सौंफ और नमक मिलाएं. अब एक बड़ा चम्मच गर्म तेल डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. धीरे-धीरे पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें। आटे को कुछ देर ढककर रखने से यह अच्छी तरह सेट हो जाएगा.

बनाएं और तलें समोसे
आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें पतला बेल लें. बेली हुई रोटी को बीच से काटें और एक हिस्से को मोड़कर कोन का आकार दें. इसमें तैयार आलू-मटर की स्टफिंग भरें और किनारों को पानी की मदद से अच्छी तरह बंद कर दें. अब कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर समोसों को सावधानी से डालें और मध्यम आंच पर सुनहरा व कुरकुरा होने तक तलें. तैयार समोसों को टिश्यू पेपर पर निकालें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए. रागी समोसे को हरी चटनी, इमली की चटनी या गर्म मसाला चाय के साथ परोस सकते हैं.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment