अगर आपको मटन पसंद है तो रेसिपी आपके लिए खास है. फाइव स्टार होटल जैसा मटन आप घर में बना सकते हैं. इस खास रेसिपी से घर पर कम खर्च में स्वादिष्ट मटन तैयार किया जा सकता है. इसे बनाने के लिए मटन, बराबर मात्रा में प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, मीट मसाला, गरम मसाला, सरसों का तेल, तेज पत्ता, सूखी लाल मिर्च, खड़ा गरम मसाला, कश्मीरी लाल मिर्च और हरा धनिया लें. सबसे पहले मटन को धो लें. इसमें कटा प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट और सभी सूखे मसाले डालें. 2-3 चम्मच गर्म सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसे करीब 20 मिनट के लिए मैरिनेट होने दें. अब कढ़ाई में तेल गर्म करें. इसमें तेज पत्ता, सूखी लाल मिर्च और खड़ा गरम मसाला डालें. खुशबू आने पर मैरिनेट किया हुआ मटन डाल दें. रंग के लिए कश्मीरी लाल मिर्च डाल सकते हैं. मटन को ढककर करीब 15 मिनट पकाएं. इसके बाद ढक्कन हटाकर लगातार चलाते रहें. जब प्याज गल जाए और मसाले से तेल अलग होने लगे, तो समझें मटन तैयार है. आखिर में हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें और गरमा-गरम मटन को चावल, रोटी या नान के साथ परोसें.