Ice Cream Recipe: आप सिर्फ 5 सामग्रियों से 10 मिनट में 3 आइसक्रीम बना सकते हैं. मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने अपने इस वीडियो में घर पर आइसक्रीम बनाने की आसान रेसिपी शेयर की है. इसमें बिना अंडा वनीला, मैंगो और चॉकलेट आइस्कीम की रेसिपी शामिल है. इसमें किसी भी प्रकार के कॉर्नस्टार्च, चीनी, कंडेंस्ड मिल्क या चीनी की आवश्यकता नहीं होती है. वनीला आइसक्रीम दूध, चीनी और कॉर्नस्टार्च से बने साधारण कस्टर्ड से तैयार की जाती है. इसमें स्वाद के लिए व्हीप्ड क्रीम और वनीला एसेंस मिलाया जाता है. इस वनीला आइसक्रीम को बेस बनाकर आप इसमें किसी भी फल की प्यूरी या चॉकलेट मिलाकर और भी आइसक्रीम बना सकते हैं.यहां शेफ ने आपको मैंगो प्यूरी मिलाकर मैंगो आइसक्रीम और चॉकलेट मिलाकर चॉकलेट आइसक्रीम बनाना सिखाया है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।