Last Updated:

Eggs Expiry Date: अंडा भले ही नेचुरल फूड हो लेकिन इसका भी एक्सपायरी डेट होता है. इस लेख में आप जान सकते हैं कि अंडे को कितने दिन तक रखकर खाया जा सकता है. साथ ही लंबे समय तक एग को फ्रेश रखने के लिए कैसे स्टोर करना चाहिए.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Tips To Store Egg: अंडा प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है. ज्यादातर लोग इसे नाश्ते में खाना पसंद करते हैं. लेकिन ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं कि अंडा एक्सपायर भी होता है. ऐसे में बार-बार बाजार जाने से बचने के लिए लोग एक साथ ज्यादा अंडे घर ले आते हैं.

खराब अंडा खा लिया जाए तो तबीयत खराब हो सकती है और फूड पॉइजनिंग का भी खतरा बढ़ जाता है.
ऐसे में यदि आप भी एक साथ महीने भर का अंडा खरीद लेते हैं, तो यहां इसके स्टोरेज के सही तरीके और एक्सपायरी डेट के बारे में जान लीजिए.

अंडा कैसे खराब होता है?
अंडा मुख्य रूप से साल्मोनेला बैक्टीरिया की वजह से खराब होता है. यही बैक्टीरिया फूड पॉइजनिंग का कारण बनता है. जैसे-जैसे समय बीतता है, यह बैक्टीरिया बढ़ता है और अंडा खराब होने लगता है. साथ ही, अंडे की गुणवत्ता भी धीरे-धीरे कम हो जाती है. अंदर की जर्दी और सफेदी पतली हो जाती है और अंडे में हवा की जगह बढ़ने लगती है.

कितने दिन तक अंडा सुरक्षित है?
अगर अंडा छिलके सहित रखा हो, तो यह लगभग 3 से 5 हफ्ते तक खाने लायक रहता है. अंडे को सीधे फ्रीजर में रखना सही नहीं माना जाता. हालांकि, बहुत ठंडे तापमान (0°F या -18°C से नीचे) में अंडों को लंबे समय तक रखा जा सकता है, लेकिन समय के साथ उनकी क्वालिटी खराब हो जाती है.

खराब अंडे की पहचान कैसे करें?
– अंडे से बदबू आने लगे तो वह खराब है
– पानी में डालने पर अगर अंडा तैरने लगे, तो उसे नहीं खाना चाहिए
– अंडे को हिलाने पर आवाज आए तो वह खराब हो सकता है
– जर्दी का रंग बदलना भी खराब होने का संकेत है

अंडे को लंबे समय तक कैसे सुरक्षित रखें?
अंडों को फ्रिज में रखने से वे 3–5 हफ्ते तक अच्छे रहते हैं. अगर आप सिर्फ अंडे की जर्दी (योक) को फ्रीजर में रखें, तो वह लंबे समय तक इस्तेमाल की जा सकती है. अंडों को हमेशा उनके डिब्बे (कार्टन) में ही रखें और ठंडी व अंधेरी जगह पर स्टोर करें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें



Source link

Write A Comment