X

आदिवासी शादियों की शान है ‘मटन चखना’, जानें झारखंड के इस खास डिश की रेसिपी

 

arw img

शादी के सीजन में जहां तरह-तरह के व्यंजन बनते हैं, वहीं आदिवासी समुदाय की शादियों में ‘मटन-चना चखना’ खास पहचान रखता है. यह डिश ‘बड़ा मेहमानी’ में जरूर बनाई जाती है. इसके बिना मेहमाननवाजी अधूरी मानी जाती है’. यह खास डिश पारंपरिक तरीके से लकड़ी के चूल्हे पर बनाई जाती है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले सरसों का तेल गर्म किया जाता है. इसमें प्याज डालकर हल्का भुना जाता है, फिर लहसुन-अदरक का पेस्ट और मसाले मिलाए जाते हैं. इसके बाद चना और मटन डालकर अच्छी तरह भून लिया जाता है. इसे सूखे रूप में तैयार किया जाता है. तैयार होने पर इस डिश को सखुआ के पत्तों या पत्तल में परोसा जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment