X

बिहार के शादियों में सब्जी वाले परवल से बनती है खास मिठाई, आसान है रेसिपी

 

arw img

अक्सर सब्जी के रूप में इस्तेमाल होने वाला परवल अब स्वादिष्ट मिठाई के रूप में लोगों को खूब पसंद आ रहा है. ‘हरा-भरा परवल मिठाई’ इन दिनों काफी चर्चा में है, जिसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है. इस मिठाई की खास बात यह है कि इसमें परवल, खोआ, चीनी और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल होता है, जिससे इसका स्वाद और भी खास बन जाता है. इसे बनाने के लिए परवल को धोकर हल्का छीलते हैं और उसके बीज निकाल देते हैं. फिर उसे उबालकर चीनी की चाशनी में पकाया जाता है. इसके बाद खोआ और ड्राई फ्रूट्स का मिश्रण तैयार कर परवल के अंदर भरा जाता है. चाहें तो इसे आकर्षक बनाने के लिए हल्का हरा रंग भी दिया जा सकता है. उसके बाद परवल के मिठाई पर चांदी की परत भी लगा सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment