Last Updated:
How to make Raw Mango Mojito: कच्चे आमों से आपने चटनी खूब खा ली, आम पन्ना भी बनाकर पीते ही होंगे, अब ट्राई करके देखिए कच्चे आम से बना मैंगो मोजिटो (मोजितो). इसे पुदीने के पत्ते, सोडा, चीनी और कुछ मसाले डालकर तैयार किया जाता है. गर्मियों के लिए ये बेहद ही कूलिंग, रिफ्रेशिंग ड्रिंक है, जिसे पीने से आप लू, डिहाइड्रेशन आदि से भी बचे रहेंगे. जानिए यहां मैंगो मोजिटो बनाने की बेहद ही आसान सी रेसिपी.
मैंगो मोजिटो बनाने की विधि
Raw Mango Mojito: मार्केट में कच्चे आम मिलने लगे हैं. कच्चे आम स्वाद में खट्टे होते हैं, जिससे आमतौर पर लोग आम की तीखी चटनी, आम पन्ना बनाकर पीते हैं. लेकिन, क्या आपने कभी कच्चे आम से मैंगो मोजिटो या मोजितो (Mango mojito) बनाकर पिया है? गर्मियों में खुद को कूल, रिफ्रेशिंग और लू, डिहाइड्रेशन से बचाना है तो आप ये चटपटा, ताजगी भरा ड्रिंक जरूर पिएं. मैंगो मोजितो की रेसिपी बहुत आसान है, जिसे आप घर पर 5 से 10 मिनट में बना लेंगे. शेफ कुणाल कपूर ने मैंगो मोजिटो बनाने की वीडियो रेसिपी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. चलिए जानते हैं मैंगो मोजिटो बनाने के लिए सामग्री और विधि.
मैंगो मोजिटो बनाने के लिए सामग्री
2 कच्चे आम (कैरी)
1/2 कप पानी
4 बड़े चम्मच चीनी
1 कप ताजे पुदीने के पत्ते
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
3/4 छोटा चम्मच चाट मसाला
1/2 छोटा चम्मच काला नमक
ठंडा सोडा (ऊपर से डालने के लिए)
View this post on Instagram