Last Updated:

Thalapathy Vijay Favourite Food: साउथ सुपरस्टार विजय को बिरयानी बेहद पसंद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मटन बिरयानी उनका फेवरेट फूड माना जाता है. इडली, डोसा और घर का बना साउथ इंडियन खाना भी उन्हें काफी पसंद है. विजय फिटनेस का ध्यान रखते हुए सिंपल और बैलेंस डाइट फॉलो करते हैं. केरल में भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है.

Thalapathy Vijay Favourite Food: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय को लोग सिर्फ उनकी फिल्मों और स्टाइल के लिए ही नहीं, बल्कि उनकी सादगी के लिए भी बेहद पसंद करते हैं. तमिलनाडु से लेकर केरल तक उनके फैंस की संख्या लाखों में है. जब भी उनकी कोई फिल्म रिलीज होती है, सिनेमाघरों के बाहर त्योहार जैसा माहौल देखने को मिलता है. खासकर केरल में विजय की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और वहां उनके पोस्टर पर दूध चढ़ाने तक की खबरें सामने आती रहती हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इतने बड़े स्टार को खाने में सबसे ज्यादा क्या पसंद है?

हाल ही में कई रिपोर्ट्स और इंटरव्यूज में उनके पसंदीदा खाने को लेकर दिलचस्प बातें सामने आई हैं. बताया जाता है कि विजय को सिंपल लेकिन स्वाद से भरपूर खाना बेहद पसंद है. खास तौर पर बिरयानी उनके फेवरेट फूड्स में शामिल है. इसके अलावा उन्हें डोसा, चिकन करी और घर का बना साउथ इंडियन खाना भी बहुत पसंद है.

बिरयानी के बड़े शौकीन हैं विजय: अगर आप सोच रहे हैं कि सुपरस्टार्स सिर्फ डाइट फूड खाते होंगे, तो विजय की पसंद जानकर आपको हैरानी हो सकती है. कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय को मटन बिरयानी बेहद पसंद है. एक शो में उन्होंने खुद भी बिरयानी के लिए अपना प्यार जाहिर किया था. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर अक्सर उनके नाम के साथ बिरयानी ट्रेंड करती रहती है. फूड ब्लॉगर्स और तमिल मीडिया में भी कई बार यह बात सामने आ चुकी है कि विजय को मसालेदार और असली साउथ इंडियन फ्लेवर वाली बिरयानी बहुत पसंद है. खासकर चिकन और मटन बिरयानी उनका मूड फूड माना जाता है. फैंस भी सोशल मीडिया पर अक्सर कहते हैं कि “Biryani is an emotion and विजय is a celebration.”

Add News18 as
Preferred Source on Google

नाश्ते में पसंद हैं इडली और डोसा: रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय को भारी और बहुत ज्यादा ऑयली खाना रोजाना पसंद नहीं है. वे अपने दिन की शुरुआत हल्के और हेल्दी साउथ इंडियन नाश्ते से करना पसंद करते हैं. इडली, डोसा और सांभर उनके पसंदीदा ब्रेकफास्ट में शामिल बताए जाते हैं. उनकी खाने की आदतों को देखकर यह भी समझ आता है कि वे फिटनेस और स्वाद दोनों के बीच बैलेंस बनाकर चलते हैं. यही वजह है कि उम्र बढ़ने के बाद भी उनकी फिटनेस और एनर्जी लोगों को इंप्रेस करती है.

घर का खाना ज्यादा पसंद करते हैं विजय: आजकल जहां कई स्टार्स बाहर का खाना ज्यादा पसंद करते हैं, वहीं विजय को घर का बना खाना ज्यादा अच्छा लगता है. कहा जाता है कि उन्हें सिंपल होममेड साउथ इंडियन मील काफी पसंद है. इसमें चावल, सांभर, चिकन करी और फिश करी जैसी चीजें शामिल होती हैं. उनकी यही सादगी फैंस को उनसे और ज्यादा जोड़ती है. चाहे वे कितने भी बड़े स्टार क्यों न हों, उनकी लाइफस्टाइल काफी सिंपल मानी जाती है.

केरल में विजय की फैन फॉलोइंग क्यों है इतनी खास? केरल में विजय की लोकप्रियता किसी लोकल सुपरस्टार से कम नहीं मानी जाती. उनकी फिल्मों की रिलीज पर वहां थिएटर के बाहर भारी भीड़ देखने को मिलती है. हाल के सालों में जब विजय किसी फिल्म की शूटिंग के लिए केरल पहुंचे, तो हजारों फैंस उन्हें देखने उमड़ पड़े थे. उनकी फिल्मों का स्टाइल, डांस, एक्शन और आम आदमी वाली इमेज लोगों को बेहद पसंद आती है. यही वजह है कि केरल के युवा भी विजय को लेकर खास क्रेज रखते हैं.

फिटनेस के लिए डाइट का भी रखते हैं ध्यान: हालांकि विजय को बिरयानी और नॉन वेज खाना पसंद है, लेकिन वे अपनी डाइट को लेकर काफी संतुलित रहते हैं. कुछ इंटरव्यूज में यह भी सामने आया कि वे कई दिनों तक सिंपल और हेल्दी खाना खाते हैं. कभी-कभी वे मंगलवार और शुक्रवार को वेज खाना भी पसंद करते हैं. यही डिसिप्लिन उनकी फिटनेस का बड़ा राज माना जाता है. वे अपने खाने में टेस्ट के साथ हेल्थ का भी पूरा ध्यान रखते हैं.

विजय की सादगी ही बनाती है उन्हें खास: आज के समय में जहां स्टार्स अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहते हैं, वहीं विजय अपनी सादगी से लोगों का दिल जीतते हैं. चाहे बात उनके व्यवहार की हो या खाने की पसंद की, हर चीज में एक सिंपलनेस नजर आती है. यही वजह है कि उनके फैंस सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में मौजूद हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment