Last Updated:
Summer Vegetable Storage Tips: गर्मी में सब्जियां जल्दी खराब होती हैं, लेकिन सही स्टोरेज से उन्हें लंबे समय तक ताजा रखा जा सकता है. छोटे-छोटे किचन हैक्स जैसे नमी कंट्रोल करना, सही जगह पर रखना और अलग-अलग स्टोर करना बहुत असरदार तरीके साबित होते हैं.
सब्जी स्टोर करने के तरीके
Summer Vegetable Storage Tips: गर्मी का मौसम आते ही रसोई की सबसे बड़ी परेशानी शुरू हो जाती है सब्जियों को ताजा कैसे रखा जाए. बाजार से हरी-भरी सब्जियां लाते हैं, लेकिन दो-तीन दिन में ही वे मुरझाने लगती हैं, कुछ में बदबू आने लगती है तो कुछ गलकर खराब हो जाती हैं. तेज धूप, ज्यादा तापमान और नमी का बदलता असर सब्जियों की ताजगी छीन लेता है. ऐसे में बार-बार बाजार जाना पड़ता है और समय के साथ पैसे की भी बर्बादी होती है. लेकिन अच्छी बात यह है कि इस समस्या का हल हमारे ही घर में मौजूद है. दादी-नानी के पुराने तरीके आज भी उतने ही असरदार हैं, बस हम उन्हें भूल गए हैं. ये तरीके न तो मुश्किल हैं और न ही महंगे. बस थोड़ी सी समझदारी और सही तरीका अपनाकर आप अपनी सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रख सकते हैं.
आज हम आपको ऐसे 5 आसान और काम के नुस्खे बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप चिलचिलाती गर्मी में भी सब्जियों को लंबे समय तक फ्रेश रख सकते हैं. ये छोटे-छोटे किचन हैक्स आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बना देंगे.
1. हरी पत्तेदार सब्जियों को सही तरीके से रखें
धनिया, पुदीना और पालक जैसी पत्तेदार सब्जियां जल्दी खराब हो जाती हैं. इन्हें धोने के बाद तुरंत फ्रिज में रखने की गलती न करें. पहले इन्हें पूरी तरह सुखा लें. फिर पेपर टॉवल में हल्के से लपेटकर एयरटाइट डिब्बे में रखें. इससे अतिरिक्त नमी सोख ली जाती है और सब्जियां कई दिनों तक ताजा बनी रहती हैं.
2. हरी मिर्च का डंठल हटाना न भूलें
हरी मिर्च को स्टोर करने से पहले उसका डंठल जरूर तोड़ दें. यह छोटा सा स्टेप फंगस बनने से रोकता है. इसके बाद मिर्च को सूखे डिब्बे या बैग में रखें. ऐसा करने से मिर्च 15-20 दिन तक खराब नहीं होती.
3. नींबू और टमाटर को सही जगह दें
अगर नींबू सूखने लगे हैं, तो उन्हें पानी से भरे कांच के जार में डालकर फ्रिज में रखें. इससे उनकी नमी बनी रहती है. वहीं टमाटरों को कभी भी सीधी धूप में न रखें. उन्हें उल्टा यानी डंठल वाला हिस्सा नीचे करके रखें, इससे वे जल्दी खराब नहीं होते.
4. आलू और प्याज को अलग रखें
बहुत लोग आलू और प्याज को एक साथ स्टोर करते हैं, जो बड़ी गलती है. प्याज से निकलने वाली गैस आलू को जल्दी खराब कर देती है. दोनों को अलग-अलग और हवादार जगह पर रखें. इससे उनकी उम्र बढ़ जाती है.
5. भिंडी और बीन्स को रखें स्मार्ट तरीके से
भिंडी और बीन्स जैसी सब्जियों को जिप-लॉक बैग में रखें, लेकिन पूरी तरह हवा बंद न करें. थोड़ी हवा अंदर रहने दें. इससे उनकी नमी संतुलित रहती है और वे मुरझाती नहीं हैं.
About the Author
मीडिया इंडस्ट्री में 8+ साल का अनुभव, ABP, NDTV, दैनिक जागरण और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़कर काम किया। लाइफस्टाइल, धर्म और संस्कृति की कहानियों को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत करने का खास हुनर।…और पढ़ें