Last Updated:

अगर आप रोजाना चाय पीते हैं लेकिन चायपत्ती से बचना चाहते हैं, तो यह खास देसी मसाला चाय आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है. बिना चायपत्ती के बनने वाली यह चाय न सिर्फ स्वाद में अलग होती है, बल्कि इसमें डाले जाने वाले मसाले शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ भी देते हैं. पाचन सुधारने से लेकर इम्यूनिटी मजबूत करने तक, यह चाय हर घूंट में सेहत का खजाना लेकर आती है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बिना चायपत्ती के जबरदस्त चाय.

आजकल लोग हेल्दी लाइफस्टाइल की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं और ऐसे में कैफीन फ्री ड्रिंक्स की डिमांड भी बढ़ गई है. अगर आप भी चाय के शौकीन हैं लेकिन चायपत्ती से दूरी बनाना चाहते हैं, तो यह देसी मसाला चाय आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. खास बात यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाले मसाले न सिर्फ स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में भी मदद करते हैं. यह चाय सर्दी-खांसी से राहत देने के साथ-साथ पाचन और इम्यूनिटी को भी बेहतर बनाती है.

सबसे पहले एक पैन में 1 से 1.5 कप पानी डालकर गैस पर उबालने रखें. जब पानी हल्का गर्म हो जाए, तो इसमें दालचीनी का एक छोटा टुकड़ा डालें. इसके बाद आधा चम्मच सौंफ डाल दें. अब इसमें 2–3 हरी इलायची डालें, और अगर हरी इलायची नहीं है तो बड़ी इलायची का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इसके बाद एक चुटकी हल्दी डालें और इन सभी चीजों को 5–7 मिनट तक अच्छे से उबलने दें. जब पानी का रंग बदलने लगे और खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें. अब इसे छानकर कप में निकाल लें. आप चाहें तो स्वाद के लिए इसमें थोड़ा शहद या गुड़ भी मिला सकते हैं.

जानिए इसमें डाले गए मसालों के फायदे
इस चाय में डाली गई हर सामग्री अपने आप में औषधीय गुणों से भरपूर है. दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं. सौंफ पाचन को मजबूत बनाती है और गैस व एसिडिटी से राहत दिलाती है. इलायची शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाती है और मुंह की बदबू दूर करती है.

वहीं हल्दी में मौजूद करक्यूमिन एक शक्तिशाली एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट है, जो शरीर को संक्रमण से बचाने और अंदरूनी सूजन को कम करने में मदद करता है. यह चाय आपके शरीर को डिटॉक्स करने, इम्यूनिटी बढ़ाने और आपको अंदर से तरोताजा रखने में मदद कर सकती है. बिना चायपत्ती के बनी यह मसाला चाय स्वाद और सेहत दोनों का शानदार मेल है.

About the Author

Vividha SinghSub Editor

विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें



Source link

Write A Comment