Indori Irani Tea: इंदौर में चाय सिर्फ एक पेय नहीं बल्कि एक खास अनुभव बन चुकी है. शहर के बॉम्बे बाजार क्षेत्र में मिलने वाली ईरानी चाय अपने अनोखे स्वाद और बनाने के तरीके के कारण लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है. मदनी होटल के मोहम्मद इलियास बताते हैं कि यह चाय नमक वाली चाय के नाम से भी जानी जाती है, क्योंकि इसमें खड़ा नमक डाला जाता है जो इसे अलग स्वाद देता है. इस चाय को लंबे समय तक उबालकर तैयार किया जाता है, जिससे इसका फ्लेवर गहरा हो जाता है. खास बात ये कि इसे पीतल के बर्तनों में बनाया जाता है और परोसते समय इसमें मलाई मिलाई जाती है. ईरानी चाय पेट के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है. दावा किया कि इस चाय को पीने से कब्ज हो दूर हो जाता है. इतिहास के अनुसार, यह चाय ईरान से भारत आई और पहले मुंबई में लोकप्रिय हुई, जिसके बाद इंदौर में भी इसका चलन बढ़ गया.