Sattu Laddu Recipe: गर्मी का मौसम आते ही शरीर जल्दी थकने लगता है, हल्की-सी मेहनत में भी कमजोरी महसूस होने लगती है. ऐसे में लोग अक्सर ठंडी चीजों की तलाश करते हैं, लेकिन हर ठंडी चीज हेल्दी हो, ये जरूरी नहीं. यहीं पर सत्तू एक ऐसा देसी सुपरफूड बनकर सामने आता है, जो न सिर्फ ठंडक देता है बल्कि शरीर को अंदर से ताकत भी देता है. बचपन से लेकर जिम जाने वालों तक, हर कोई सत्तू को अलग-अलग तरीके से अपनी डाइट में शामिल करता है. अब अगर आप सोच रहे हैं कि सत्तू सिर्फ शरबत या नमकीन रूप में ही खाया जा सकता है, तो जरा रुकिए.

सत्तू से बनने वाले लड्डू भी उतने ही टेस्टी और फायदेमंद होते हैं, खासकर जब वो बिना चीनी के बने हों. ये लड्डू उन लोगों के लिए भी सही हैं जो हेल्दी स्नैक चाहते हैं या वजन कंट्रोल में रखना चाहते हैं. अच्छी बात ये है कि इन्हें बनाने में गैस जलाने की भी जरूरत नहीं पड़ती और सिर्फ 10 मिनट में ये तैयार हो जाते हैं.

आइए जानते हैं आसान तरीके से सत्तू के शुगर-फ्री लड्डू बनाने की पूरी रेसिपी.

सत्तू के लड्डू बनाने के लिए सामग्री
-2 कप चने का सत्तू
-1 कप देसी घी
-1 कप गुड़ का पाउडर
-आधा चम्मच इलायची पाउडर
-थोड़े बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स (बादाम, काजू, पिस्ता)

बनाने की आसान विधि
1. सबसे पहले एक कढ़ाई लें और उसमें देसी घी डालें. अब उसमें सत्तू डालकर धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट तक चलाते हुए हल्का भून लें. जब सत्तू से खुशबू आने लगे, तब समझ जाएं कि यह तैयार हो चुका है.

2. अब इस भुने हुए सत्तू में थोड़ा-थोड़ा करके घी मिलाते रहें ताकि इसका टेक्सचर अच्छा बन जाए और लड्डू आसानी से बंध सकें. ध्यान रखें कि घी ज्यादा गरम न हो.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

3. इसके बाद इसमें अपने पसंद के ड्राई फ्रूट्स मिला दें. अब इस मिक्सचर को थोड़ा ठंडा होने दें. जब ये हल्का गुनगुना रह जाए, तब इसमें गुड़ का पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं. ऊपर से इलायची पाउडर डालकर खुशबू बढ़ाएं.

4. अब थोड़ा-थोड़ा मिक्सचर हाथ में लें और दबाते हुए गोल लड्डू बना लें. चाहें तो ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से गार्निश भी कर सकते हैं.

सत्तू के लड्डू खाने के फायदे
1. सत्तू की तासीर ठंडी मानी जाती है, इसलिए ये गर्मियों में शरीर को कूल रखने में मदद करता है. ये लड्डू इंस्टेंट एनर्जी देते हैं, जिससे थकान जल्दी दूर हो जाती है.

2. जिम जाने वाले लोग इसे देसी प्रोटीन के रूप में खाते हैं, क्योंकि इसमें प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में होता है. गुड़ मिलने से ये शरीर में आयरन की कमी को भी पूरा करने में मदद करता है.

3, अगर आप दिनभर व्यस्त रहते हैं और बार-बार कुछ हेल्दी खाने का टाइम नहीं मिलता, तो ये लड्डू आपके लिए परफेक्ट स्नैक बन सकते हैं.

कैसे करें स्टोर
इन लड्डुओं को एयर-टाइट कंटेनर में रखें. ये आसानी से 15 से 20 दिन तक खराब नहीं होते. ध्यान रखें कि इन्हें ठंडी और सूखी जगह पर ही रखें.



Source link

Write A Comment