Last Updated:
Dal Makhani Recipe: घर पर होटल जैसी दाल मखनी बनाना मुश्किल नहीं है, बस सही तरीका और थोड़ा सब्र चाहिए. स्लो कुकिंग, सही मसाले और क्रीम का इस्तेमाल इसे रिच और स्वादिष्ट बनाता है. इस आसान रेसिपी से आप हर बार परफेक्ट दाल मखनी बना सकते हैं.
दाल मखनी रेसिपी
Dal Makhani Recipe: आप भी उन लोगों में से हैं जो रेस्टोरेंट में जाकर दाल मखनी का स्वाद लेते ही सोचते हैं कि “काश ये घर पर भी वैसी ही बन जाए”, तो ये आर्टिकल आपके लिए है. दाल मखनी एक ऐसी डिश है जो सिंपल दिखती जरूर है, लेकिन इसका असली स्वाद उसके टेक्सचर और पकाने के तरीके में छुपा होता है. घर पर अक्सर दाल मखनी बनाते समय वो रिचनेस और स्मूदनेस नहीं आ पाती, जो होटल में मिलती है. इसका कारण सिर्फ सामग्री नहीं, बल्कि पकाने का तरीका और टाइमिंग भी होता है. इस आर्टिकल में हम आपको वही आसान और प्रैक्टिकल तरीका बताएंगे जिससे आप बिना ज्यादा मेहनत के घर पर ही होटल जैसा दाल मखनी बना सकते हैं.
खास बात ये है कि इसमें आपको कोई मुश्किल स्टेप नहीं मिलेगा, बस कुछ छोटे-छोटे टिप्स हैं जो आपके खाने का पूरा गेम बदल देंगे, अगर आप डिनर में कुछ स्पेशल बनाना चाहते हैं या मेहमानों को इंप्रेस करना चाहते हैं, तो ये रेसिपी आपके बहुत काम आएगी.
होटल जैसी दाल मखनी बनाने की आसान रेसिपी
-2 कप साबुत उड़द दाल
-8 कप पानी
-2 टेबल स्पून मक्खन
-1 टेबल स्पून तेल
-1.5 कप क्रीम
-2 कप टमाटर प्यूरी
-2 टेबल स्पून नमक
-1 टेबल स्पून बारीक कटा अदरक
-2 टी स्पून जीरा
-1 टी स्पून कसूरी मेथी
-1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
-1 टी स्पून शुगर
-2-3 हरी मिर्च
बनाने का तरीका
सबसे पहले उड़द दाल को अच्छे से धोकर पानी में डालें और उसमें नमक व अदरक मिलाकर उबालने रखें. ध्यान रखें कि दाल पूरी तरह नरम होनी चाहिए, तभी उसका टेक्सचर क्रीमी बनेगा. अब एक पैन में मक्खन और थोड़ा सा तेल गर्म करें. तेल डालने से मक्खन जल्दी जलता नहीं है. इसमें जीरा डालें, जैसे ही वो चटकने लगे, उसमें कसूरी मेथी डाल दें. अब इसमें टमाटर प्यूरी डालकर तेज आंच पर अच्छे से भूनें. जब मसाले से तेल अलग दिखने लगे, तब इसमें नमक, लाल मिर्च और शुगर डालें. अब इस तैयार मसाले में उबली हुई दाल डालकर अच्छे से मिक्स करें.
अब सबसे जरूरी स्टेप आता है-दाल को धीमी आंच पर पकाना. इसे बिना ढके हल्की आंच पर 20-25 मिनट तक पकने दें. इससे दाल का स्वाद और गाढ़ापन दोनों बढ़ेगा. आखिर में इसमें क्रीम डालें और हल्के से मिक्स करें. ऊपर से हरी मिर्च डालकर गार्निश करें.
परफेक्ट दाल मखनी के सीक्रेट टिप्स
दाल को जितना ज्यादा स्लो कुक करेंगे, उतना बेहतर स्वाद आएगा. मक्खन और क्रीम से ही वो होटल वाला रिच फ्लेवर आता है. टमाटर को अच्छी तरह भूनना बहुत जरूरी है. थोड़ा सा शुगर डालने से स्वाद बैलेंस हो जाता है.
कैसे करें सर्व
दाल मखनी को आप गरमा-गरम तंदूरी रोटी, नान या फिर जीरा राइस के साथ सर्व कर सकते हैं. ऊपर से थोड़ा मक्खन डाल देंगे तो स्वाद और बढ़ जाएगा.
About the Author
मीडिया इंडस्ट्री में 8+ साल का अनुभव, ABP, NDTV, दैनिक जागरण और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़कर काम किया। लाइफस्टाइल, धर्म और संस्कृति की कहानियों को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत करने का खास हुनर।…और पढ़ें