Lauki Roti Recipe: गर्मियों का मौसम आते ही खाने में कुछ हल्का, ठंडक देने वाला और पेट के लिए आसान चीज़ें ढूंढने का मन करता है. ऐसे में अगर आपको कुछ हेल्दी और टेस्टी एक साथ मिल जाए तो बात ही अलग हो जाती है. लौकी की रोटी एक ऐसा ही शानदार ऑप्शन है, जो रोज़ के खाने को नया ट्विस्ट देता है. अक्सर लोग लौकी को देखकर मुंह बना लेते हैं, लेकिन जब यही लौकी रोटी के रूप में प्लेट में आती है, तो इसका स्वाद सबको पसंद आने लगता है. इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे बॉडी हाइड्रेट रहती है और गर्मी में राहत मिलती है.

साथ ही इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती, अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं या हल्का खाना चाहते हैं, तो ये रोटी आपके लिए एकदम परफेक्ट है. अच्छी बात ये है कि इसे बनाना भी आसान है और इसमें ज्यादा समय नहीं लगता.

लौकी की रोटी क्या खास बनाती है?
लौकी की रोटी सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के मामले में भी काफी आगे है. इसमें कैलोरी कम होती है और फाइबर ज्यादा, जिससे ये डाइट वालों के लिए अच्छा ऑप्शन बन जाती है. इसके अलावा ये पाचन को आसान बनाती है और पेट में भारीपन महसूस नहीं होने देती. गर्मियों में इसे खाने से बॉडी कूल रहती है और एनर्जी भी बनी रहती है.

जरूरी सामग्री:
-गेहूं का आटा-2 कप
-कद्दूकस की हुई लौकी-1 कप
-नमक-स्वाद अनुसार
-हल्दी-1/4 चम्मच
-लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच (ऑप्शनल)
-अजवाइन-1/2 चम्मच
-हरा धनिया-2 चम्मच (बारीक कटा)
-तेल-1 चम्मच
-पानी-जरूरत के हिसाब से

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

बनाने का तरीका:
1. लौकी तैयार करें
सबसे पहले ताज़ी लौकी लें, उसे धोकर छील लें और कद्दूकस कर लें. इसके बाद हल्का सा दबाकर एक्स्ट्रा पानी निकाल लें. इससे आटा ज्यादा चिपचिपा नहीं होगा.

2. आटा गूंथें
एक बड़े बर्तन में आटा लें और उसमें लौकी डाल दें. अब नमक, हल्दी, मिर्च पाउडर, अजवाइन और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.

3. नरम आटा बनाएं
अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंथ लें. ध्यान रखें कि आटा ज्यादा सख्त न हो. अंत में थोड़ा तेल डालकर इसे और स्मूद बना लें और 10 मिनट के लिए ढककर रख दें.

4. रोटी बेलें
छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और हल्के हाथ से रोटी बेल लें. ज्यादा मोटी या पतली न रखें.

5. तवे पर सेकें
गर्म तवे पर रोटी डालें और दोनों तरफ से अच्छे से सेक लें. चाहें तो थोड़ा घी या तेल लगा सकते हैं.

खाने का सही तरीका:
लौकी की रोटी को आप दही, चटनी या हल्की सब्जी के साथ खा सकते हैं. ये नाश्ते, लंच या डिनर-हर समय के लिए सही रहती है.



Source link

Write A Comment