Homemade Rooh Afza recipe: गर्मियों में जब प्यास लगती है तो मन करता है कुछ चिल्ड शरबत पीने का जो स्वादिष्ट, पौष्टिक और हेल्दी भी हो. आप घर पर नींबू पानी, शिकंजी, सत्तू का शरबत, नारियल पानी, सौंफ का शरबत पीते होंगे, लेकिन क्या कभी रूह अफजा घर पर बनाकर पिया है? मार्केट में मिलने वाले रूह अफजा की तरह लाजवाब शरबत का स्वाद आप घर पर बने रूप अफजा से भी पा सकते हैं. बस इसे बनाने का तरीका सही से आना चाहिए. शरीर को ठंडक पहुंचाता है रुह अफजा. हालांकि, इसमें चीनी अधिक होता है, इसलिए अधिक पीने से बचें. डायबिटीज है तो पीने से बचें. यह एक लाल गाढ़े रंग का सिरप है, जिसकी खुशबू गुलाब सी होती है. इसे पीकर आप लू, हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन से बचे रहेंगे. यह शरबत शरीर को तुरंत एनर्जी से भर देता है. रुह अफजा को आप फालूदा, दूध, शेक, पानी आदि में मिलाकर शरबत बनाकर पी सकते हैं. रुह अफजा शरबत बनाने की वीडियो रेसिपी शेयर की है मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर. जानते हैं इस समर रिफ्रेशिंग ड्रिंक को बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment