How To Make Lemon Chicken Tikka At Home : अगर आप नॉन-वेज स्टार्टर्स के शौकीन हैं, तो ‘लेमन चिकन टिक्का’ आपकी लिस्ट में जरूर होना चाहिए. यह डिश अपने रिफ्रेशिंग नींबू के स्वाद और मसालों के बेहतरीन संतुलन के लिए जानी जाती है. अक्सर हम रेस्टोरेंट में मिलने वाले नरम और जूसी टिक्का का स्वाद घर पर मिस करते हैं, लेकिन सही मैरिनेशन और कुकिंग तकनीक से इसे घर के पैन पर भी परफेक्ट बनाया जा सकता है. यह रेसिपी न केवल बनाने में आसान है, बल्कि प्रोटीन से भरपूर और कम तेल में तैयार होने वाला एक हेल्दी विकल्प भी है. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.

लेमन किचन टिक्‍का बनाने का तरीका(Lemon Chicken Tikka Recipe)- 

सामग्री (Ingredients)
चिकन: 500 ग्राम बोनलेस चिकन (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)

मैरिनेशन के लिए:
1/2 कप हंक कर्ड (गाढ़ा दही)
3 बड़े चम्मच नींबू का रस
1 ½ छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच गरम मसाला
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

पकाने और सर्विंग के लिए:
3 बड़े चम्मच मक्खन (Butter)
1 बड़ा चम्मच तेल
7-8 नींबू के स्लाइस (स्क्यूअर्स के लिए)
स्वादानुसार नमक
7-8 लकड़ी के स्क्यूअर्स (Wooden skewers)

बनाने की विधि (Method);

1. चिकन की तैयारी और मैरिनेशन: सबसे पहले बोनलेस चिकन के टुकड़ों को साफ करके धो लें. इन्हें टिशू पेपर से अच्छी तरह थपथपाकर सुखा लें ताकि मसाले चिकन पर ठीक से चिपक सकें. अब एक बड़े मिक्सिंग बाउल में चिकन डालें. इसमें हंक कर्ड, अदरक-लहसुन पेस्ट, कश्मीरी लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और गरम मसाला डालें. एक खास टिप: मसाले अंदर तक जाने के लिए चिकन को कांटे (fork) से हल्का सा गोद दें.

2. नींबू और तेल का तड़का: अब इस मिश्रण में नींबू का रस, नमक और एक चम्मच तेल मिलाएं. तेल मसालों की नमी को बरकरार रखता है. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं ताकि हर पीस पर कोटिंग हो जाए. इस बाउल को ढककर कम से कम 6 से 8 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें. जितना लंबा मैरिनेशन होगा, चिकन उतना ही नरम बनेगा.

3. स्क्यूअर्स तैयार करना: पकाने से 20 मिनट पहले लकड़ी के स्क्यूअर्स को गर्म पानी में भिगो दें, ताकि वे पैन पर जलें नहीं. अब मैरिनेटेड चिकन के टुकड़ों को स्क्यूअर्स में डालें. हर दो टुकड़ों के बीच एक नींबू का स्लाइस लगाएं, इससे टिक्का में एक सौंधी खुशबू आती है.

4. कुकिंग प्रोसेस: एक नॉन-स्टिक पैन गरम करें और उस पर थोड़ा मक्खन लगाएं. अब सावधानी से चिकन स्क्यूअर्स को पैन पर रखें. इन्हें मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक चिकन गल न जाए और उस पर हल्के भूरे (charred) निशान न दिखने लगें. बीच-बीच में पिघला हुआ मक्खन और नींबू का रस ऊपर से डालते रहें ताकि टिक्का ड्राई न हो.

5. सर्विंग: गरमा-गरम लेमन चिकन टिक्का को स्क्यूअर्स से निकालें. इसे पुदीने की चटनी और लच्छा प्याज (Onion rings) के साथ सर्व करें. ऊपर से हल्का सा चाट मसाला छिड़कने से इसका स्वाद दोगुना हो जाता है.



Source link

Write A Comment