गर्मियों में तेज धूप और लू से बचने के लिए झारखंड के गांवों में आज भी लोग पारंपरिक खानपान का सहारा लेते हैं. इन्हीं में से एक है मड़सटका भात, जिसे गर्मी में शरीर को ठंडक देने वाला देसी फूड माना जाता है. यह खाने में हल्का होता है और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. इसे बनाने के लिए चावल को अच्छी तरह धोकर ज्यादा पानी और थोड़ा नमक डालकर कुकर में पकाया जाता है. चावल पूरी तरह गलने के बाद इसे ठंडा कर नींबू, प्याज या हरी मिर्च के साथ खाया जाता है. गांवों में कई लोग इसे चोखा के साथ भी पसंद करते हैं. मड़सटका भात को लू, डिहाइड्रेशन और पेट की समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।