Last Updated:

Bengali Sandesh Recipe: घर पर संदेश बनाना उतना मुश्किल नहीं जितना लोग सोचते हैं. सही टेक्सचर और आसान तरीकों के साथ आप गुड़ या कंडेंस्ड मिल्क से टेस्टी संदेश बना सकते हैं. थोड़ी सी मेहनत में आपको बाजार जैसा स्वाद घर पर मिल जाएगा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बंगाली संदेश मिठाई रेसिपी

Bengali Sandesh Recipe: जब भी मीठा खाने का मन करता है, तो ज्यादातर लोग बाजार से मिठाई ले आते हैं. खासकर बंगाल की मिठाइयों का नाम आते ही ‘संदेश’ सबसे पहले याद आता है. इसका हल्का, मुलायम और मुंह में घुल जाने वाला स्वाद इसे खास बनाता है, लेकिन कई लोग इसे घर पर बनाने से कतराते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि यह बहुत मुश्किल काम है या फिर वैसा स्वाद घर में आ ही नहीं सकता. असल में सच इससे थोड़ा अलग है, अगर सही तरीका पता हो और कुछ बेसिक चीजों का ध्यान रखा जाए, तो आप घर पर भी उतना ही स्वादिष्ट संदेश बना सकते हैं जितना किसी मिठाई की दुकान पर मिलता है.

खास बात ये है कि इसमें ज्यादा सामग्री या झंझट की जरूरत भी नहीं होती. यहां हम आपको दो आसान तरीके बता रहे हैं -एक देसी फ्लेवर वाला गुड़ संदेश और दूसरा क्रीमी कंडेंस्ड मिल्क वाला संदेश. दोनों ही रेसिपी में पनीर बेस है और बनाने का तरीका इतना आसान है कि पहली बार में ही बढ़िया रिजल्ट मिलेगा, अगर आप घर पर कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है.

संदेश बनाने की बेसिक तैयारी
सबसे पहले 200 ग्राम ताजा पनीर लें. इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें ताकि आसानी से ग्राइंड हो सके. अब इसमें थोड़ा सा दूध डालें और मिक्सर में चला दें. ध्यान रखें कि पेस्ट बिल्कुल स्मूथ होना चाहिए, अगर पनीर दानेदार रहेगा तो संदेश का टेक्सचर खराब हो जाएगा. स्मूद पेस्ट ही इस मिठाई की असली जान है.

रेसिपी 1
अगर आप ट्रेडिशनल फ्लेवर पसंद करते हैं, तो यह तरीका आपको जरूर पसंद आएगा.

कैसे बनाएं
एक पैन में तैयार पनीर पेस्ट डालें और धीमी आंच पर हल्का गर्म करें. अब इसमें करीब 1/3 कप लिक्विड गुड़ डालें. इसे लगातार चलाते रहें ताकि मिश्रण चिपके नहीं. कुछ ही मिनटों में यह गाढ़ा होकर पैन छोड़ने लगेगा. अब इसमें आधा चम्मच इलायची पाउडर डालें और गैस बंद कर दें. इस रेसिपी में गुड़ की खुशबू और स्वाद संदेश को बिल्कुल अलग लेवल पर ले जाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

रेसिपी 2
अगर आपको रिच और क्रीमी मिठाई पसंद है, तो यह तरीका आपके लिए बेस्ट है.

कैसे बनाएं
पनीर पेस्ट को एक मिनट तक पैन में पकाएं. फिर इसमें 1/3 कप कंडेंस्ड मिल्क डालें. इसे लगातार चलाते रहें जब तक यह मिश्रण गाढ़ा होकर डो जैसा न बन जाए. आखिर में इलायची पाउडर डालें और गैस बंद कर दें. इस रेसिपी में मिठास और क्रीमीनेस दोनों का शानदार बैलेंस मिलता है.

परफेक्ट टेक्सचर के लिए जरूरी टिप्स
जब मिश्रण तैयार हो जाए, तो उसे प्लेट में निकाल लें और थोड़ा ठंडा होने दें. जब यह हल्का गुनगुना रह जाए, तब इसे हाथों से अच्छे से मसलें. इससे मिश्रण और ज्यादा स्मूद हो जाएगा और खाने में एकदम सॉफ्ट लगेगा.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment