Last Updated:

Ajmer Famous Balaji Mirchi Kachori: अजमेर जिले के रूपनगढ़ बाईपास पर स्थित बालाजी मिर्ची कचौड़ी की दुकान अपनी अनोखी पहचान बना चुकी है. हाईवे किनारे स्थित यह दुकान पारंपरिक तरीके से बनी कुरकुरी और मसालेदार कचौड़ी के लिए मशहूर है. यहां कचौड़ी को हरी मिर्च और ताजे दही के साथ परोसा जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी खास हो जाता है. मिट्टी की बट्टी पर तैयार होने वाली यह कचौड़ी लोगों को पुराने देसी स्वाद की याद दिलाती है और राहगीरों का पसंदीदा ठिकाना बन चुकी है.

ख़बरें फटाफट

अजमेर. राजस्थान के अजमेर जिले के रूपनगढ़ बाईपास पर स्थित बालाजी मिर्ची कचौड़ी की दुकान स्वाद प्रेमियों के बीच खास पहचान बना चुकी है. हाईवे किनारे बनी यह छोटी सी दुकान अपने अनोखे स्वाद और पारंपरिक तरीके से तैयार की जाने वाली कचौड़ी के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध है. यहां पहुंचते ही गरमा-गरम कचौड़ी की खुशबू राहगीरों को अपनी ओर खींच लेती है. खासकर ट्रक चालक, यात्री और आस-पास के क्षेत्रों से आने वाले लोग यहां रुककर इस मशहूर मिर्ची कचौड़ी का स्वाद जरूर चखते हैं.

इस कचौड़ी की सबसे बड़ी खासियत इसका परोसने का तरीका है. यहां कचौड़ी को तीखी हरी मिर्च और ताजे दही के साथ परोसा जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है. यही वजह है कि इसे मिर्ची कचौड़ी के नाम से जाना जाता है. बाहर से कुरकुरी और अंदर से मसालेदार यह कचौड़ी लोगों को एक अलग ही स्वाद का अनुभव कराती है.

मिट्टी की बट्टी पर तैयार किया जाता है कचौड़ी

दुकानदार ने बताया कि उनकी दुकान पर पारंपरिक तरीके से मिट्टी की बट्टी पर कचौड़ी तैयार की जाती है. लकड़ी और कोयले की धीमी आंच पर बनने के कारण इसमें देसी स्वाद की खास महक आती है, जो लोगों को बार-बार यहां आने के लिए मजबूर कर देती है. आधुनिक मशीनों और गैस चूल्हों के दौर में मिट्टी की बट्टी पर तैयार होने वाली यह कचौड़ी लोगों को पुराने ग्रामीण स्वाद की याद दिलाती है.

यहां रूककर लोग लेते हैं मिर्ची कचौड़ी का मजा

कुचामन निवासी दिनेश कुमावत ने बताया कि वह कुचामन से अजमेर जा रहे थे और रास्ते में बालाजी मिर्ची कचौड़ी की दुकान पर रुककर कचौड़ी खाई. उन्होंने कहा कि जब भी वह इस मार्ग से गुजरते हैं, तो यहां की कचौड़ी जरूर खाते हैं. उनके अनुसार यहां का स्वाद उन्हें हर बार अपनी ओर खींच लाता है. वहीं मौजूद ललित किशोर ने बताया कि उन्हें यहां की मिर्ची कचौड़ी बेहद पसंद है. उन्होंने कहा कि दही और मिर्च के साथ मिलने वाला इसका स्वाद अन्य जगहों से बिल्कुल अलग है और यही इसे खास बनाता है.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें



Source link

Write A Comment