Last Updated:

Chilli Paneer recipe: अगर आपको भी स्पाइसी और रोस्टेड खाने का स्वाद पसंद है, तो चिली पनीर आपके लिए परफेक्ट डिश हो सकती है. पूर्वांचल में रोस्टेड और मसालेदार खाने का अलग ही क्रेज देखने को मिलता है. खास बात यह है कि आप होटल जैसा टेस्टी चिली पनीर घर पर भी सिर्फ 7 से 8 मिनट में आसानी से तैयार कर सकते है. देवराज चाइनीज रेस्टोरेंट के बावर्ची रफीक ने इसकी ऐसी आसान रेसिपी बताई है, जिससे घर पर भी फाइव स्टार होटल जैसा स्वाद मिल सकता है.

Chilli Paneer recipe: उत्तर प्रदेश का पूर्वांचल इलाका अपने खास जायके और रोस्टेड डिशेज के लिए पूरे प्रदेश में मशहूर है. यहां के लोगों को तीखा और मसालेदार खाना बेहद पसंद है. खासकर चिली पनीर एक ऐसी डिश है, जो युवाओं से लेकर बड़ों तक सबकी पहली पसंद बनी हुई है. मऊ के देवराज चाइनीज रेस्टोरेंट के बावर्ची रफीक बताते हैं कि चिली पनीर बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है. अगर सही तकनीक और मसालों का इस्तेमाल किया जाए, तो इसे घर पर भी बहुत आसानी से और बेहद कम समय में बनाया जा सकता है.

चिली पनीर बनाने के लिए सामग्री
चिली पनीर बनाने के लिए सबसे पहले अच्छा और ताजा पनीर लें. इसके साथ ही शिमला मिर्च, प्याज, लहसुन, अदरक और रिफाइंड तेल तैयार रखें. स्वाद को और ज्यादा बढ़ाने के लिए अमूल दूध और थोड़ा सा मक्खन लें. बावर्ची रफीक की सलाह है कि पनीर के टुकड़ों को हमेशा छोटा रखें, ताकि वे चम्मच से आसानी से उठाए जा सकें और मसालों का स्वाद अंदर तक समा जाए.

चिली पनीर बनाने की विधि
पहले पनीर को छोटे-छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लें. इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और पनीर के इन टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने तक फ्राई कर लें. अब लहसुन और अदरक को बिल्कुल बारीक काट लें. प्याज को काटते समय ध्यान रखें कि उसकी एक-एक परत को अलग-अलग करके निकाल लें, जैसा कि अक्सर रेस्टोरेंट में देखने को मिलता है. साथ ही शिमला मिर्च को भी बराबर टुकड़ों में काट लें.

तड़का और मसाला भूनने की विधि
गैस पर कढ़ाई रखें और उसमें थोड़ा सा रिफाइंड तेल डालकर गर्म करें. तेल गर्म होने के बाद सबसे पहले बारीक कटा हुआ लहसुन और अदरक डालें. जब इनकी खुशबू आने लगे और ये अच्छे से भून जाएं, तो इसमें कटी हुई शिमला मिर्च और प्याज की परतें डाल दें. अब इसमें हल्का नमक और मसाले डालकर अच्छे से चलाएं. प्याज और शिमला मिर्च को ज्यादा नहीं गलाना है, बस थोड़ा सा भूनना है ताकि उनका कुरकुरापन बना रहे.

ग्रेवी और फिनिशिंग टच देने का तरीका
जब मसाला और सब्जियां अच्छे से भून जाएं, तो इसमें पहले से फ्राई करके रखा हुआ पनीर डाल दें. अब इसे ग्रेवी जैसा टेक्सचर देने के लिए इसमें थोड़ा सा अमूल दूध और हल्का मक्खन मिलाएं. ये दोनों चीजें चिली पनीर को एक बेहतरीन चमक और क्रीमी स्वाद देती हैं. बस कुछ ही मिनटों तक इसे अच्छे से पकाएं और आपकी गरमा-गरम स्पाइसी चिली पनीर तैयार है.

घर पर कम खर्च में मिलेगा फाइव स्टार स्वाद
रेस्टोरेंट में यही चिली पनीर ₹120 की हाफ प्लेट मिलती है, लेकिन इस रेसिपी की मदद से आप इसे घर पर बहुत ही कम खर्च में तैयार कर सकते हैं. बावर्ची रफीक का कहना है कि अगर आप इसे घर पर बनाएंगे, तो यह रोस्टेड और स्पाइसी दोनों का एक साथ स्वाद देगा.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें



Source link

Write A Comment