Last Updated:
Healthy Snack Idea for Kids: बच्चे जब बार-बार टॉफी खाने की जिद करते हैं, तो हर मां-बाप की चिंता बढ़ जाती है. बाजार में मिलने वाली कई टॉफियों में ज्यादा चीनी और केमिकल होते हैं, जो बच्चों की सेहत के लिए अच्छे नहीं माने जाते. ऐसे में अगर घर पर ही बच्चों के लिए कुछ टेस्टी, क्रंची और हेल्दी बना दिया जाए, तो मजा भी आ जाएगा और चिंता भी खत्म हो जाएगी. आज हम आपको एक ऐसी मजेदार रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद समोसे जैसा है लेकिन इसका अंदाज बिल्कुल टॉफी वाला है. यह समोसा टॉफी बच्चों को देखते ही पसंद आ जाएगी. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और घर में मौजूद चीजों से ही यह आसानी से तैयार हो जाती है.
Healthy Snack Idea for Kids: अक्सर बच्चे बाजार की टॉफी और चटपटे स्नैक्स खाने की जिद करते हैं. लेकिन ज्यादा बाहर की चीजें खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. ऐसे में अगर घर पर ही कुछ ऐसा बना लिया जाए जो स्वाद में भी शानदार हो और देखने में भी आकर्षक लगे, तो बच्चे खुशी-खुशी खा लेते हैं. आज हम आपको ऐसी ही एक खास रेसिपी “समोसा टॉफी” के बारे में बताएंगे. यह रेसिपी देखने में बिल्कुल टॉफी जैसी लगती है, लेकिन इसका स्वाद समोसे जैसा होता है. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से स्वादिष्ट स्टफिंग से भरी यह डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आती है. इसे सुबह के नाश्ते में, बच्चों के टिफिन में या मेहमानों के सामने स्नैक्स के तौर पर भी परोसा जा सकता है.
समोसा टॉफी बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती. इसे आप सिर्फ 15 से 20 मिनट में आसानी से तैयार कर सकते हैं. इस रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले मैदा लिया जाता है. वहीं अंदर की स्वादिष्ट स्टफिंग तैयार करने के लिए गाजर, पनीर, प्याज, शिमला मिर्च, आलू, हरा धनिया, हरी मिर्च, लाल मिर्च, पिसा धनिया, नमक, गरम मसाला और थोड़ा कॉर्नफ्लोर इस्तेमाल किया जाता है.
यह भी पढ़ें: बिना अंडे के कैसे बनाएं ‘High-Protein’ फ्रेंच टोस्ट? स्वाद और सेहत का सबसे लाजवाब मेल
ऐसे तैयार करें टेस्टी स्टफिंग
फ़ूड एक्सपर्ट निशा बताती हैं कि बच्चों के लिए हेल्दी और टेस्टी विकल्प ढूंढते हुए उन्होंने समोसा टॉफी बनाने का आइडिया सोचा. उनका कहना है कि इसमें वही चीजें इस्तेमाल होती हैं जो आम समोसे में डाली जाती हैं, लेकिन इसे टॉफी का अलग और मजेदार आकार दिया जाता है.
इसे बनाने के लिए सबसे पहले मैदे को अच्छी तरह गूंदकर थोड़ी देर के लिए रख दें. इसके बाद कढ़ाई में थोड़ा तेल डालें और उसमें गाजर, शिमला मिर्च, आलू, पनीर और बाकी मसालों को अच्छे से भून लें. जब स्टफिंग अच्छी तरह तैयार हो जाए, तब उसे ठंडा होने के लिए रख दें.
टॉफी जैसा आकार बनाता है इसे खास
अब मैदे की छोटी-छोटी लोइयां बेलकर उनकी चौकोर शीट तैयार करें. इसके बीच में तैयार स्टफिंग रखें और चारों तरफ से बंद कर दें. इसके बाद दोनों किनारों को हल्का मोड़कर टॉफी जैसा आकार दें. जब सारी समोसा टॉफियां तैयार हो जाएं, तब उन्हें गर्म तेल में सुनहरा होने तक फ्राई करें. कुछ ही मिनटों में बाहर से कुरकुरी और अंदर से स्वादिष्ट समोसा टॉफी तैयार हो जाएगी.
बच्चे ही नहीं, बड़े भी लेते हैं स्वाद
समोसा टॉफी सिर्फ बच्चों को ही नहीं बल्कि बड़ों को भी खूब पसंद आती है. चाय के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. खास बात यह है कि इसमें आप अपनी पसंद के हिसाब से स्टफिंग बदल भी सकते हैं. कई लोग इसमें स्वीट कॉर्न, चीज या अपनी मनपसंद सब्जियां भी डालते हैं. अगर आप भी बच्चों के लिए कुछ नया, हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो यह समोसा टॉफी रेसिपी एक बार जरूर ट्राई करें. इसका स्वाद बच्चों को इतना पसंद आएगा कि वे बाजार की टॉफी भूल जाएंगे.
About the Author
सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें