Last Updated:
Egg Curry Recipe: अगर आप घर पर होटल जैसी स्वादिष्ट पंजाबी अंडा करी बनाना चाहते हैं, तो आगरा की फूड मेकर बबिता की ये आसान रेसिपी आपके बेहद काम आने वाली है. घर में मौजूद साधारण मसालों से बनने वाली यह अंडा करी स्वाद में लाजवाब होती है.
आगराः आगरा में खाने पीने के कई तरह के शौकीन रहते है. यदि आप भी अंडा करी खाने के शौकीन है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. आगरा की फ़ूड मेकर ने अंडा करी की पूरी रेसिपी की जानकारी दी है.
उन्होंने बताया कि इसके लिए घर में मिलने वाले आसान मसालों से इसे बनाया जा सकता है. इसके लिए खड़े मसाले, प्याज़ टमाटर, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, हरा धनिया और दही एकत्र कर लें. अंडो को अच्छे से उबालने रख दें. उबल जाने के बाद अंडो में किसी नुकीली चीज़ से छेद कर लें जिससे मसाले अच्छे से उसमे समां जाएं.
आगरा के मशहूर फ़ूड मेकर बबिता ने बताया कि स्वादिष्ट पंजाबी अंडा करी बनाने के लिए सभी मसालो को एकत्र कर लें. सबसे पहले हरी मिर्च, अदरक और लहसुन का पेस्ट बना लें. इसके लिए उन्हें मिक्सी में पीस कर किसी साफ बर्तन में निकाल लें. अब प्याज़ को भी मिक्सी में पीस कर उसका अच्छे से पेस्ट बना लें. इसके बाद टमाटर को भी पीस कर उसका पेस्ट तैयार कर लें. ध्यान रहें यह तीनो पेस्ट अलग अलग किसी साफ बर्तन में निकाल लें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अब आप अपनी जो अंडे उबालने रखे थे, उन्हें बाहर निकाल लें. थोड़े ठंडे पानी से धो लें जिससे उन्हें छिलने में आपके हाथ जलें नहीं. अब अंडो को अच्छे से धीरे धीरे छिलना शुरू करें ध्यान रहे वह टूट या फटे नहीं. अब किसी साफ बर्तन में अंडो को निकाल दें. अंडो पर थोड़ी कश्मीरी लाल मिर्च, हल्दी पाउडर और थोड़ा सा नमक छिड़क कर उसे अच्छे से मिक्स कर लें. इसके बाद आप अंडो को घी या तेल में सेक लें. इसके लिए आप किसी भी साफ बर्तन का इस्तेमाल कर सकते है. जैसे ही अंडे हल्के हल्के ब्राउन होने लगे गैस को बंद कर लें और अंडो को किसी बर्तन में निकाल लें.
बबिता ने बताया कि अंडा करी की ग्रेवी बनाने के लिए देशी घी, बटर या सरसों का तेल भी इस्तेमाल किया जा सकता है. किसी साफ बर्तन में घी या तेल डाल लेना है गर्म होते ही उसमे थोड़ा जीरा, तेजपात के पत्ते, हरी इलायची, बड़ी इलायची, लॉन्ग और काली मिर्च डालकर उन्हें मिक्स कर लें.
फिर प्याज का पेस्ट डाल लें इस दौरान गैस को थोड़ा कम कर लें. प्याज़ को अच्छे से मिक्स करते हुए भून्ना है. जैसी ही वह थोड़ी सी ब्राउन होती देखे उसमे अदरक, लहसुन वाला पेस्ट डाल लेना है. अब इसे भी उसके साथ मिक्स कर लें. अगर मसाले चुपक रहे है तो थोड़ा सा गर्मी पानी एड कर सकते है. उसके बाद टमाटर का पेस्ट डाल लेना है. अब सभी पेस्ट को अच्छे से मिक्स करना है आप देखेंगे कि ग्रेवी का कलर निखरने लगा होगा.
थोड़ी देर तक इन्हे मिक्स करना है इस दौरान बहुत हल्का गर्मी पानी मिक्स कर लें जिससे मसाले बर्तन में लगें ना, धीरे धीरे आप देखेंगे कि मसाले पकने लगे है. अब इसमें आप स्वाद अनुसार मसालों को डालना शुरू करें जिसमे नमक, लाल मिर्च, कश्मीरी लाल मिर्च, धनिया पाउडर, थोड़ी से हल्दी, कसूरी मेथी सभी को अच्छे से मिक्स कर लें. थोड़ी देर यानि कि 5 मिनट मिंक्स करने के बाद पकने दें.
अब आप जो अंडे तैयार किये थे उसे डाल दें ध्यान रहे अंडो को धीरे से डालना है वरना गर्म छिंत ऊपर आ सकती है. इस दौरान गर्म पानी ग्रेवी में डाल लें जितना आपको ग्रेवी पतली या गाढ़ी रखनी है उसका ध्यान रखें. आप थोड़ी देर अच्छे से मिक्स कर लें उसके बाद 5 मिनट पकने दें और ढक कर छोड़ दें. 5 मिनट बाद मसाले और तेल दिखने लगा होगा उसके बाद अब हरा ताज़ा धनिया और बहुत थोड़ा गर्म मसाला डालकर उसे मिक्स कर लें. अच्छे से मिक्स करने के बाद आपकी पंजाबी अंडा करी तैयार है अब इसे आप अपने परिवार को खिला सकते है.