Last Updated:
Milk Cake Recipe Halwai Style: अगर आप मिठाई खाने के शौकीन हैं और घर पर कुछ खास बनाने की सोच रहे हैं, तो दानेदार और स्वादिष्ट मिल्क केक की यह आसान रेसिपी आपके बेहद काम आने वाली है. आमतौर पर लोग इसे बाजार से खरीदते हैं, लेकिन सही तरीका अपनाकर आप घर पर भी बिल्कुल हलवाई जैसा मिल्क केक तैयार कर सकते हैं. खास बात यह है कि इसमें फिटकरी का बेहद हल्का इस्तेमाल दूध को परफेक्ट टेक्सचर देता है, जिससे मिठाई का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है.
अगर आप घर पर कुछ खास और स्वादिष्ट बनाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है. आमतौर पर लोग मिल्क केक बाजार से खरीदना पसंद करते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इसे बनाना मुश्किल है. लेकिन सही जानकारी और आसान प्रक्रिया अपनाकर आप इसे घर पर भी बिल्कुल हलवाई जैसा स्वाद दे सकते हैं.
खास बात यह है कि इसमें फिटकरी का हल्का इस्तेमाल कर दूध को सही टेक्सचर दिया जाता है, जिससे मिल्क केक दानेदार और स्वाद में बेहतरीन बनता है. एक बार अगर आपने इसे घर पर बना लिया, तो यकीन मानिए बार-बार खाने का मन करेगा और बाजार का स्वाद भी फीका लगने लगेगा.
मिल्क केक बनाने की प्रक्रिया जितनी सुनने में कठिन लगती है, असल में उतनी ही सरल है. सबसे पहले ताजा दूध को एक बड़े बर्तन में डालकर अच्छे से उबालें. उबालते समय ध्यान रखें कि दूध नीचे न लगे, इसलिए लगातार चलाते रहें. जब दूध अच्छी तरह उबल जाए, तब उसमें बहुत ही कम मात्रा में फिटकरी डालें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
फिटकरी डालते ही दूध फटकर दानेदार हो जाएगा, जो मिल्क केक के लिए सबसे जरूरी स्टेप है. इसके बाद इस मिश्रण को धीमी आंच पर पकाते रहें और लगातार चलाते रहें, ताकि यह धीरे-धीरे गाढ़ा होकर खोवा जैसा बन जाए.
जब यह मिश्रण पूरी तरह से गाढ़ा और हल्का भूरा होने लगे, तब इसे उतारकर किसी बर्तन या सांचे में जमने के लिए रख दें. इस प्रक्रिया को और बेहतर तरीके से समझाने के लिए समस्तीपुर के पटोरी निवासी कारीगर कौशल कुमार बताते हैं कि फिटकरी का इस्तेमाल बहुत सावधानी से करना चाहिए.
वे कहते हैं कि लगभग 5 लीटर दूध में सिर्फ एक चुटकी फिटकरी ही पर्याप्त होती है, ज्यादा डालने से स्वाद खराब हो सकता है. जब खोवा तैयार हो जाए, तब उसमें स्वादानुसार चीनी मिलाएं.
करीब 5 किलो खोवा में 2.5 से 3 किलो चीनी सही रहती है. इसके बाद मिश्रण को हल्का सा भून लें और जरूरत अनुसार देसी घी डालें. फिर इसमें इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट मिलाकर अच्छे से मिक्स करें. तैयार मिश्रण को किसी ट्रे या सांचे में डालकर सेट होने दें और ठंडा होने के बाद इसे चाकू से काट लें. इस तरह आपका स्वादिष्ट, दानेदार और बाजार जैसा मिल्क केक घर पर ही तैयार हो जाएगा.