X

कबाब को बनाना है जूसी और सॉफ्ट? बस मेरिनेशन में मिलाएं ये 3 देसी मसाले

 

arw img

अगर आप सॉफ्ट, जूसी और स्वादिष्ट कबाब खाना पसंद करते हैं, तो कुछ खास मसालों का इस्तेमाल इसका स्वाद कई गुना बढ़ा सकता है. चंपारण स्टाइल कबाब बनाने में कच्चे पपीते का पेस्ट, जावित्री और भुना जीरा सबसे अहम भूमिका निभाते हैं. कच्चे पपीते का पेस्ट मटन या चिकन को नरम बनाने में मदद करता है, जबकि जावित्री और भुना जीरा कबाब में शानदार खुशबू और देसी स्वाद जोड़ते हैं. कबाब बनाने से पहले मटन या चिकन को छोटे टुकड़ों में काटकर उसमें अदरक, लहसुन, दही, नमक, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया और अन्य मसालों के साथ अच्छी तरह मेरिनेट करना चाहिए. मीट की गंध हटाने के लिए जामुन के सिरके का इस्तेमाल भी फायदेमंद माना जाता है. मेरिनेशन के बाद कबाब को धीमी आंच पर पकाना चाहिए और बीच-बीच में घी, बटर या सरसों का तेल लगाते रहना चाहिए. इससे कबाब जूसी बने रहते हैं और उनका स्वाद भी बढ़ जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment