Last Updated:
Homemade Ice Cream Recipe: कई लोगों को दूध से बनी आइसक्रीम पसंद नहीं होती है. अगर आप बिना दूध के घर पर बाजार जैसी टेस्टी आइसक्रीम बनाना चाहते हैं, तो यह भी आसान है. केला, कोकोनट मिल्क और पसंदीदा फ्लेवर की मदद से तैयार होने वाली आइसक्रीम स्वाद में बिल्कुल बाजार जैसी लगती है और गर्मियों के लिए टेस्टी डेजर्ट विकल्प है.
घर पर बिना दूध के भी टेस्टी आइसक्रीम बनाई जा सकती है.
Ice Cream Recipe in Hindi: गर्मियों के मौसम में आइसक्रीम खाना हर किसी को पसंद होता है. ज्यादातर आइसक्रीम दूध से बनाई जाती हैं, लेकिन कई लोग दूध से बनी आइसक्रीम नहीं खाना चाहते या फिर घर पर बिना ज्यादा मेहनत के कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं. ऐसे में बिना दूध की आइसक्रीम एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है. खास बात यह है कि यह आइसक्रीम स्वाद में बिल्कुल बाजार जैसी लगती है और इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री या मेहनत की जरूरत भी नहीं पड़ती. बच्चे हों या बड़े, हर कोई इसका क्रीमी और ठंडा स्वाद पसंद करेगा.
घर पर बिना दूध की आइसक्रीम कैसे बनाएं
आइसक्रीम बनाने के लिए आपको नारियल दूध, केला, चीनी या शहद और अपनी पसंद के फल या फ्लेवर की जरूरत होगी. सबसे पहले दो पके हुए केले काटकर फ्रीजर में कुछ घंटों के लिए रख दें. इसके बाद इन्हें ब्लेंडर में डालें और साथ में एक कप नारियल दूध मिलाएं. अब इसमें स्वाद के अनुसार चीनी, शहद या कंडेंस्ड सिरप डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें. अगर आप चॉकलेट फ्लेवर पसंद करते हैं तो इसमें कोको पाउडर भी मिला सकते हैं.
जब मिश्रण पूरी तरह स्मूद और क्रीमी हो जाए, तो इसे एयरटाइट कंटेनर में डालकर फ्रीजर में 5 से 6 घंटे के लिए सेट होने रखें. बीच-बीच में एक-दो बार चम्मच से चलाने पर आइसक्रीम और ज्यादा क्रीमी बनती है. तैयार होने के बाद इसे ड्राई फ्रूट्स, चॉकलेट चिप्स या फलों के टुकड़ों से सजाकर सर्व करें. इस आइसक्रीम की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें दूध का इस्तेमाल नहीं होता, इसलिए यह उन लोगों के लिए भी अच्छा विकल्प है जिन्हें डेयरी प्रोडक्ट्स सूट नहीं करते.
इसमें ताजे फलों का इस्तेमाल होने की वजह से यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी रहती है. बाजार की आइसक्रीम में मौजूद प्रिजर्वेटिव्स और ज्यादा शुगर की तुलना में यह घर की बनी आइसक्रीम काफी बेहतर मानी जाती है. अगर आप बच्चों के लिए कुछ खास और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो इस रेसिपी में स्ट्रॉबेरी, आम या ओरियो बिस्किट जैसे फ्लेवर भी जोड़ सकते हैं. अलग-अलग फ्लेवर के साथ यह आइसक्रीम हर बार नया स्वाद देती है.
घर पर बिना दूध की आइसक्रीम बनाना बेहद आसान है और इसके लिए किसी खास मशीन की भी जरूरत नहीं होती. कम सामग्री और सिंपल स्टेप्स में तैयार होने वाली यह रेसिपी स्वाद में इतनी शानदार होती है कि एक बार खाने के बाद हर कोई इसकी तारीफ जरूर करेगा. अगर आप भी इस गर्मी में कुछ ठंडा, टेस्टी और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो यह बिना दूध की आइसक्रीम जरूर बनाएं.
About the Author
अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें