Last Updated:

Udaipur News : राजस्थान की पारंपरिक रसोई में मेथी दाना-प्याज की सब्जी आज भी लोगों की पसंद बनी हुई है. कम तेल में बनने वाली यह देसी डिश स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल मानी जाती है. गांव से लेकर शहरों तक लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं. बाजरे या गेहूं की रोटी के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

ख़बरें फटाफट

उदयपुर : राजस्थान की पारंपरिक रसोई अपनी सादगी, स्वाद और सेहतमंद व्यंजनों के लिए देशभर में पहचान रखती है. यहां की कई ऐसी रेसिपी हैं जो पीढ़ियों से घरों में बनती आ रही हैं और आज भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई हैं. इन्हीं पारंपरिक व्यंजनों में शामिल है मेथी दाना-प्याज की सब्जी. खास बात यह है कि यह सब्जी बेहद कम तेल में तैयार हो जाती है और स्वाद के साथ सेहत का भी पूरा ध्यान रखती है.

ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक यह डिश आज भी बड़े चाव से खाई जाती है. राजस्थानी घरों में खासतौर पर गर्मियों और सामान्य दिनों में हल्की व सुपाच्य सब्जियों को ज्यादा महत्व दिया जाता है. मेथी दाना-प्याज की सब्जी भी इसी श्रेणी में आती है. मेथी दाना शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व पाचन को बेहतर बनाने के साथ शरीर को ऊर्जा देने में भी मदद करते हैं. वहीं प्याज का स्वाद इस सब्जी को और अधिक खास बना देता है. इस पारंपरिक सब्जी को बनाने के लिए सबसे पहले मेथी दाना को कुछ घंटों के लिए पानी में भिगो दिया जाता है.

मेथी दाना-प्याज का देसी तड़का
कई लोग इसे जल्दी नरम करने के लिए कुकर में 5 से 6 सीटी भी लगा लेते हैं. इसके बाद कढ़ाई में थोड़ा सा तेल गर्म किया जाता है. तेल गर्म होने पर उसमें राई, जीरा और हींग का तड़का लगाया जाता है. फिर बारीक कटे प्याज डालकर उन्हें सुनहरा होने तक भुना जाता है. प्याज भूनने के बाद इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर जैसे मसाले डाले जाते हैं. स्वाद बढ़ाने के लिए अमचूर पाउडर भी मिलाया जाता है, जिससे सब्जी में हल्का खट्टापन आ जाता है. इसके बाद पानी से निकाला हुआ मेथी दाना डालकर उसे मसालों के साथ अच्छी तरह भुना जाता है.

हेल्दी स्वाद से भरपूर सब्जी
कुछ ही मिनटों में यह स्वादिष्ट और पारंपरिक सब्जी तैयार हो जाती है. राजस्थान में यह सब्जी बाजरे या गेहूं की रोटी के साथ बेहद पसंद की जाती है.कम तेल में बनने के कारण यह स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों के लिए भी अच्छा विकल्प मानी जाती है. बदलती लाइफस्टाइल के बीच लोग अब फिर से पारंपरिक और हेल्दी खाने की ओर लौट रहे हैं, ऐसे में मेथी दाना-प्याज की यह सब्जी एक बेहतरीन घरेलू रेसिपी साबित हो रही है.

About the Author

Rupesh Kumar Jaiswal

A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at News18 India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें



Source link

Write A Comment