Last Updated:

Amla Barfi Simple Recipe: गर्मी के मौसम में आंवला बेहद फायदेमंद होता है. अक्सर लोग इसका मुरब्बा बनाकर खाते हैं, लेकिन आप आंवला की टेस्टी बर्फी भी बना सकते हैं. इसका न सिर्फ स्वाद जबरदस्त होता है, बल्कि इससे गर्मियों में शरीर को ठंडक मिलती है. विटामिन C से भरपूर आंवला की बर्फी इम्यूनिटी मजबूत करने में भी मदद कर सकती है.

Zoom

आंवला की बर्फी टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है.

How To Make Amla Barfi: गर्मी के मौसम में लोग ऐसी चीजें खाना पसंद करते हैं, जिनसे शरीर को स्वाद के साथ ठंडक महसूस हो. आंवला गर्मियों में शरीर को कूल रखने में बेहद असरदार माना जाता है. इसमें औषधीय गुण होते हैं और ज्यादातर लोग इसका मुरब्बा या जूस बनाकर सेवन करते हैं. अगर आप रोज-रोज एक ही स्वाद से बोर हो चुके हैं, तो इस बार आंवला की स्वादिष्ट बर्फी ट्राई कर सकते हैं. यह खाने में टेस्टी होने के साथ शरीर को ठंडक पहुंचाने में भी मदद कर सकती है. साथ ही इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स गर्मियों में शरीर को एनर्जी देने का काम करते हैं.

गर्मियों में आंवला क्यों है फायदेमंद

आंवला पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है. इसमें विटामिन C, आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. आयुर्वेद में आंवला को शरीर को ठंडा रखने वाला फल माना गया है. गर्मियों में इसका सेवन करने से पाचन बेहतर रहता है और शरीर को ताजगी महसूस होती है. यही कारण है कि लोग आंवला को अलग-अलग तरीकों से अपनी डाइट में शामिल करते हैं.

आंवला बर्फी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

आंवला की बर्फी बनाने के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती. इसे घर में आसानी से तैयार किया जा सकता है. इसके लिए आपको 500 ग्राम आंवला, 1 कप चीनी या गुड़, 1 कप खोया, 2 चम्मच घी, इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स की जरूरत होगी. इन चीजों की मदद से आप स्वादिष्ट और हेल्दी बर्फी तैयार कर सकते हैं.

आंवला बर्फी बनाने की आसान विधि

सबसे पहले आंवला को अच्छी तरह धो लें और हल्का उबाल लें, ताकि वह नरम हो जाए. इसके बाद बीज निकालकर आंवला को मिक्सर में पीस लें. अब एक पैन में थोड़ा घी गर्म करें और उसमें आंवला का पेस्ट डालकर कुछ मिनट तक भूनें. फिर इसमें चीनी या गुड़ मिलाएं और लगातार चलाते रहें. जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा होने लगे, तब उसमें खोया और इलायची पाउडर डाल दें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर तब तक पकाएं जब तक मिश्रण पैन छोड़ने न लगे.

अब एक प्लेट या ट्रे में हल्का घी लगाकर मिश्रण फैला दें. ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और हल्के हाथ से दबा दें. इसे कुछ देर ठंडा होने दें. जब मिश्रण पूरी तरह सेट हो जाए, तब मनचाहे आकार में काट लें. आपकी हेल्दी और स्वादिष्ट आंवला बर्फी तैयार है. इसे आप फ्रिज में रखकर कई दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Write A Comment