Last Updated:
Lal Bhaji Bhajiya Recipe: गर्मी के मौसम में लाल भाजी की भजिया स्वाद और सेहत का बेहतरीन विकल्प बन रही है. बेसन और लाल भाजी से तैयार यह कुरकुरी भजिया लोगों को खूब पसंद आ रही है. बिलासपुर की गृहणी अन्नू खरे ने इसकी आसान और पारंपरिक रेसिपी बताई. टमाटर या मिर्च की चटनी के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.
Lal Bhaji Bhajiya Recipe: गर्मी के मौसम में लोग हल्का, स्वादिष्ट और सेहतमंद भोजन खाना ज्यादा पसंद करते हैं. ऐसे में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लाल भाजी की भजिया लोगों के स्वाद को नया तड़का दे रही है. लाल भाजी से बनने वाली यह कुरकुरी भजिया स्वाद के साथ शरीर को जरूरी पोषण भी देती है. खास बात यह है कि इसे घर पर बेहद आसान तरीके से तैयार किया जा सकता है. टमाटर या मिर्च की चटनी के साथ परोसी जाने वाली यह भजिया गर्मियों में भी लोगों की पसंद बनी हुई है.
गर्मी में भी पसंद की जा रही पारंपरिक रेसिपी
छत्तीसगढ़ में लाल भाजी का उपयोग कई तरह की सब्जियों और व्यंजनों में किया जाता है. हालांकि अब इसकी भजिया भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है. हल्के मसालों और बेसन के साथ तैयार होने वाली यह भजिया शाम के नाश्ते के लिए बेहतरीन विकल्प मानी जाती है.
स्वाद के साथ पौष्टिकता भी भरपूर
लाल भाजी में आयरन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. यही वजह है कि गर्मी के मौसम में भी लोग इसे अपने भोजन में शामिल करना पसंद करते हैं. बेसन के साथ मिलकर बनने वाली यह भजिया स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को ऊर्जा देने का काम भी करती है.
बिलासपुर की गृहणी अन्नू खरे ने बताई आसान रेसिपी
बिलासपुर की गृहणी अन्नू खरे बताती हैं कि लाल भाजी की भजिया बनाने के लिए सबसे पहले लाल भाजी को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लिया जाता है. इसके बाद एक बर्तन में बेसन लेकर उसमें थोड़ा सा सोडा मिलाया जाता है और अच्छे से फेंटा जाता है. फिर कटी हुई लाल भाजी डालकर मिश्रण तैयार किया जाता है.
कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है कुरकुरी भजिया
तैयार मिश्रण को कुछ देर रखने के बाद कड़ाही में तेल गर्म किया जाता है. जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए तो हाथ से छोटे-छोटे आकार में मिश्रण डालकर भजिया तली जाती है. कुछ ही मिनटों में सुनहरी और कुरकुरी भजिया तैयार हो जाती है.
चटनी के साथ बढ़ जाता है स्वाद
लाल भाजी की गरमा-गरम भजिया को टमाटर की चटनी, हरी मिर्च की चटनी या फिर चाय के साथ परोसा जाता है. कई लोग इसे भोजन के साथ भी खाना पसंद करते हैं. गर्मी के मौसम में हल्के नाश्ते के रूप में यह रेसिपी लोगों को खूब पसंद आ रही है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें