Last Updated:

Champaran Style Seekh Kebab Recipe: देशभर में जब नॉनवेज के खास स्वाद की बात होती है तो चंपारण के कबाब का नाम जरूर लिया जाता है. अगर आप भी घर पर चंपारण स्टाइल सींक कबाब बनाना चाहते हैं तो ये रेसिपी कॉपी कर सकते हैं. सालों से बेहतरीन स्वाद परोस रहे अखिलेश कुमार ने यह स्पेशल विधि साझा की.

ख़बरें फटाफट

पूर्वी चंपारण/आदित्य गौरव: चम्पारण की नॉन-वेज रेसिपीज बस बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश में प्रसिद्ध हैं, जिनमें चम्पारण का हांडी मटन और ताश-भुजा मुख्य रूप से शामिल हैं. चम्पारण के नॉन-वेज फूड आइटम्स लोग बड़े चाव से खाते हैं. लेकिन एक ऐसी नॉन-वेज रेसिपी भी है, जो बस चम्पारण या बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश में मशहूर है. इस खास फूड आइटम का नाम है कबाब, जिसे बहुत से लोग सीक कबाब भी बोलते हैं.

कई जगहों पर लोग इसे तीखी चटनी के साथ खाना पसंद करते हैं, लेकिन चम्पारण में इसे खाने का तरीका थोड़ा अलग है और यहां के लोग कबाब को नाश्ते के रूप में मूढ़ी, चूड़ा या चावल के भुजे के साथ बड़े चाव से खाते हैं. ये रेसिपी जितनी ही स्वादिष्ट है, इसे बनाने का तरीका उतना ही आसान है. इसे आसानी से घर पर ही काफी कम समय में तैयार किया जा सकता है.

मेरिनेशन जरूरी है
इस संदर्भ में जब पूर्वी चंपारण जिले के एक होटल में करीब 5 साल से कबाब बना रहे अखिलेश कुमार से बातचीत हुई, तो उन्होंने कबाब बनाने के लिए पूरी जानकारी दी. वे बताते हैं कि कबाब बनाने के लिए सबसे पहले कटे हुए चिकन को अच्छे से धोया जाता है. फिर उसे मसाले में अच्छे से मिलाए जाते हैं. इन मसालों में लहसुन का पेस्ट, काली मिर्च का पाउडर, नमक और हल्दी जैसे मसाले शामिल किए जाते हैं. इन मसालों में चिकन को अच्छे से लपेटने के बाद उसे करीब 20 मिनट तक किसी बर्तन से ढक दिया जाता है.

बाजार में मिल जाती है सीक
फिर शुरू होती है सींक लगाने की प्रक्रिया, यानी मसालेदार चिकन को सेंकने की प्रक्रिया. बता दें कि सीक लगाने के लिए पतली छड़ और कोयले की जरूरत पड़ती है. अखिलेश कुमार बताते हैं कि कबाब बनाने के लिए जरूरी पतली स्टील की छड़ बाजार में आसानी से उपलब्ध रहती है. इन्हीं पतली-पतली छड़ों में मसालेदार चिकन को बारीकी से डाला जाता है. उसके बाद कोयले की आग जलाकर उस पर 15 से 20 मिनट तक अच्छे से चिकन लाल होने तक सेंका जाता है.

इतना करने के बाद कबाब तैयार हो जाता है, जिस पर आखिर में परोसने से पहले स्वाद के लिए एक खास पाउडर डाला जाता है. अखिलेश बताते हैं कि इस खास पाउडर को काली मिर्च, नमक और चाट मसाला से तैयार किया जाता है, जिस कारण कबाब का स्वाद और बढ़ जाता है. इसके बाद इसे चटनी और कच्चे प्याज के साथ परोसा जाता है जिससे स्वाद डबल हो जाता है.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Write A Comment