गर्मी बढ़ते ही लोग ठंडे और हेल्दी पेय पदार्थों की तलाश करने लगते हैं. ऐसे मौसम में झारखंड का पारंपरिक पेय ‘माठो’ लोगों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ थकान और कमजोरी दूर करने में भी मदद करता है. माठो बनाना भी बेहद आसान है। इसे बनाने के लिए गाढ़े दही में ठंडा पानी मिलाकर अच्छी तरह फेंटा जाता है. इसके बाद इसमें काला नमक, साधारण नमक और भुना हुआ जीरा डाला जाता है. स्वाद बढ़ाने के लिए पुदीना भी मिलाया जा सकता है। कुछ ही मिनटों में ठंडा और स्वादिष्ट माठो तैयार हो जाता है. माठो स्वाद के साथ सेहत के लिए भी लाभदायक माना जाता है. गर्मी और लू से बचाव के लिए भी लोग इसे काफी उपयोगी मानते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।