Raj Kachori Recipe: आप जब भी रेस्टोरेंट जाते होंगे तो छोले भटूरे, मसाला डोसा, इडली, चाट, आलू टिक्की, दही भल्ले जरूर खाते होंगे. कुछ लोग राज कचौरी भी खाना पसंद करते हैं. गोल-गोल राज कचौरी पर दही, इमली की चटनी, प्याज, हरी चटनी, अनार दाना डला होता है, जिसे देखते ही मुंह में पानी आ जाता है. एक राज कचौरी खाकर पेट भर जाए. आलू टिक्की, चाट काफी लोग घर पर बना लेते हैं, लेकिन ये राज कचौरी की रेसिपी का राज क्या है, कैसे ये बनती है, काफी लोगों को नहीं पता होगा. आज आप इस वीडियो में राज कचौरी बनाने का तरीका जान लें. मशहूर शेफ रणवीर बरार ने अपने यूट्यूब चैनल Chef Ranveer Brar पर एक वीडियो में राज कचौरी के साथ ही इमली की चटनी की रेसिपी शेयर की है. यदि आपको भी छुट्टियों के दिन खाना है कुछ चटपटा स्नैक तो एक बार राज कचौरी जरूर बनाकर देखिए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment