Last Updated:

Boondi Raita Recipe Benefits: गर्मी के मौसम में जब कुछ भी खाने के बाद गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसा महसूस होने लगता है, तो ऐसे समय में रायता बहुत कारगर साबित होता है. खाने के साथ बूंदी का रायता शामिल करके आप डाइजेश प्रॉब्लम से बच सकते हैं. यहां इसकी रेसिपी दी गयी है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा और हल्का भोजन देना बहुत जरूरी होता है. ज्यादा गर्मी में तला-भुना और भारी खाना खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. इससे शरीर में आलस, थकान और भारीपन भी महसूस होने लगता है. ऐसे मौसम में दही बूंदी रायता एक स्वादिष्ट और हेल्दी विकल्प माना जाता है. यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को ठंडक भी देता है और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है.

दही बूंदी रायता गर्मियों में लोगों की थाली का खास हिस्सा बन जाता है. ठंडी दही, हल्की मसालेदार बूंदी और पुदीने की ताजगी इसे और भी स्वादिष्ट बना देती है. खास बात यह है कि इसे घर पर बहुत आसानी से तैयार किया जा सकता है. राजस्थान टूरिज्म डिपार्टमेंट के अनुसार, गर्मियों में बूंदी रायता शरीर को ठंडा रखने के लिए बेहतरीन व्यंजन माना जाता है. यह राजस्थान की पारंपरिक डिश है, जिसे लोग वर्षों से गर्मी में खाते आ रहे हैं. रेगिस्तानी इलाकों में यह खास तौर पर पसंद किया जाता है, क्योंकि यह शरीर को राहत देता है और गर्मी की थकान कम करता है.

बूंदी रायता की रेसिपी
बूंदी रायता बनाने के लिए सबसे पहले दही में बूंदी मिलाई जाती है. इसके बाद उसमें जीरा पाउडर, नमक, काली मिर्च, पुदीना और धनिया जैसे हल्के मसाले डाले जाते हैं. इसे ठंडा करके खाने से स्वाद और भी बढ़ जाता है.

खाने के साथ रायता खाने से क्या होता है?
दही प्राकृतिक रूप से ठंडी होती है, जो शरीर का तापमान संतुलित रखने में मदद करती है. वहीं बूंदी रायता हल्का होता है और आसानी से पच जाता है. गर्मियों में ज्यादा पसीना आने के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है. ऐसे में दही बूंदी रायता शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और एनर्जी भी देता है.

यह रायता स्वाद के साथ पोषण से भी भरपूर होता है. दही में कैल्शियम, प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जो पेट को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. वहीं बूंदी शरीर को थोड़ी ऊर्जा देती है और मसालों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं.

इन राज्यों में फेमस
दही बूंदी रायता सिर्फ राजस्थान ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दिल्ली समेत कई राज्यों में काफी पसंद किया जाता है. लोग इसे दाल-चावल, रोटी-सब्जी या पुलाव के साथ खाना पसंद करते हैं.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Write A Comment